सायमंड्स ने लगाया है ट्वेंटी-20 का तीव्रतम शतक

By Krushna Mishra

सायमंड्स ने 2004 में केंट के लिए खेलते हुए काउंटी ट्वेंटी-20 चैम्पियनशिप मैच में मिडिलसेक्स के खिलाफ 34 गेंदों पर शतक लगाया था।

भारत के बल्लेबाज यूसुफ पठान ने शनिवार को आईपीएल-3 के मुकाबले में राजस्थान रायल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक लगाया। यह आईपीएल का सबसे तेज शतक है।

वैसे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज शतक का रिकार्ड भी 37 गेंदों का है। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 1998 में शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था।

आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड डेक्कन चार्जर्स टीम के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज है।

गिलक्रिस्ट ने 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंद पर शतक लगाया था।

ट्वेंटी-20 में सबसे तेज शतक लगाने की सूची में दूसरे स्थान पर दो खिलाड़ी हैं। एल. बूसमैन और एच. डेविड्स ने 41-41 गेंदों पर शतक पूरा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, March 14, 2010, 1:02 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+