आईपीएल : डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन को 5 विकेट से हराया (राउंडअप)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए।
डेयरडेविल्स की ओर से कप्तान गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 18 गेंदों में एक चौके की मदद से 20 और मिथुन मिन्हास ने 24 गेंदों में दो चौके की मदद से 31 रन बनाए।
डेयरडेविल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दूसरे ही ओवर में आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे ही ओवर में टीम को दिलशान के रूप में दूसरा झटका लगा। वह बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए।
एवी डिविलियर्स सात रन के निजी योग पर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए।
पंजाब की ओर श्रीसंत ने दो विकेट हासिल किए जबकि इरफान पठान और अब्दुल्ला को एक-एक विकेट मिले।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। पंजाब की ओर से केवल रवि बोपारा ही टिककर खेल सके और उन्होंने 48 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए।
रवि बोपारा और मानविंदर बिसला ने पारी की शुरुआत की। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बिसला दो रन के निजी स्कोर पर दूसरे ही ओवर में रन आउट हो गए।
इसके बाद खेलने आए संगकारा भी नौ गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए। युवराज सिंह से टीम को काफी उम्मीदें थी लेकिन वह भी चार चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जयवर्धने सातवें ओवर में शून्य पर आउट हो गए।
कुमार संगकारा 17, जयवर्धने 21 और श्रीसंत नाबाद 15 रन को छोड़ कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका।
दिल्ली की ओर से नान्स और महारुफ ने दो-दो विकेट लिए जबकि सांगवान, अमित मिश्रा, महेश और दिलशान को एक-एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications