Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस भारतीय खिलाड़ी के दम पर भारत लगातार तीसरी बार बना कबड्डी का सरताज

नई दिल्ली। भारत को कबड्डी विश्वकप के फाइनल मुकाबले में ईरान को पटखनी देने में मदद करने में जिस खिलाड़ी का योगदान सबसे अहम रहा, वह हैं अजय ठाकुर।

भारतीय कबड्डी टीम की जीत के हीरो रहे अजय ठाकुर ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में कुल 12 रेड पॉइंट हासिल किए। यह उन्हीं का कमाल था कि भारत ईरान को 38-29 के बहुत ही नजदीकी अंतर से हराने में कामयाब रहा।

7 पाकिस्तानी रेंजर्स और एक आतंकवादी की मौत से बौखलाए पाक ने देर शाम ऐसे निकाली खुन्‍नस

अजय ठाकुर बने ने कबड्डी विश्वकप 2016 में एक के बाद एक मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया।वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रेड पॉइंट हासिल करने वाले रेडर भी बन गए। उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

TRAI ने Airtel, Vodafone और Idea के खिलाफ लिया यह बड़ा एक्शन !

कबड्डी विश्वकप के फाइनल मुकाबले में उन्होंने टीम के लिए कुल 13 अंक जुटाए। जबकि विश्वकप टूर्नामेंट में यह पांचवां ऐसा मौका था अजय ठाकुर ने सुपर 10 हासिल किया है। अजय ने अपनी विजयी मुस्‍कान के साथ कहा‍ कि भारत को कबड्डी में कोई भी नहीं हरा सकता है।

ईरान से भारत की 2014 कबड्डी विश्‍वकप फाइनल में भी टक्‍कर हुई थी और तब भी भारत ही जीता था। अजय ठाकुर ने फाइनल मुकाबले में अपने प्रदर्शन को कॅरियर का बेस्‍ट परफॉर्मेंस करार दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+