For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CWC19, ENGvBAN: बल्लेबाजों ने दिलाई इंग्लैंड को 106 रनों से शानदार जीत

नई दिल्ली। विश्व कप के 12वें मैच में कार्डिफ का सोफिया गार्डंस अंग्रेजों के आधिपत्य का गवाह बना। लगातार आसानी से ODI में 300 का स्कोर करती आ रही इंग्लिश टीम ने इस मैच 386 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह लक्ष्य बांग्लादेश के लिए काफी अधिक साबित हुआ। शाकिब उल हसन को छोड़कर कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज प्रतिरोध नहीं कर सका और अंत में इस टीम को 106 रनों की हार करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह विश्व कप में बांग्लादेश की दूसरी हार है।

शाकिब उल हसन ने एक बार फिर से जिम्मेदारी का परिचय देते हुए 119 गेंदों पर 121 रनों की पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से भरोसेमंद साथ ना मिलना बांग्लादेश की हार की आधी कहानी बयान कर देता है। इस मैच के हीरो रहे जेसन रॉय जिन्होंने सोफिया गार्डन में चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 121 गेंदों पर 153 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा वनडे क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज जोस बटलर ने यहां भी अपना जलवा कायम रखते हुए 44 गेंदों पर 64 रनों की आतिशी दिखाई। जबकि निचले क्रम पर लियाम प्लेंकेट ने बची-कुची कसर पूरे करते हुए 9 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेल दी। कुल मिलाकर ये अंग्रेजों के लिए विश्व कप में उनकी बादशाहत की ओर संकेत करने वाला मैच रहा।

बांग्लादेश के लिए यह मैच गेंदबाजों के नाम नहीं रहा। केवल मेहदी हसन ही 10 ओवर में 67 रन देकर 2 विकेट हासिल कर पाए। बाकि सभी गेंदबाज इनसे महंगे साबित हुए। जबकि इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। मार्क वुड को भी दो विकेट मिले।

1
43655

Story first published: Saturday, June 8, 2019, 23:40 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+