For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट को पैसे देकर अपने ही खिलाफ तैयार कर रहा है इंग्लैंड: ब्रिटिश क्रिकेटर

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड में अपने खराब आंकड़ों को सुाधारने के लिए अंग्रेजों के देश में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। वैसे तो विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में खुद को प्रूव किया है। लेकिन इंग्लैंड हमेशा भारतीय कप्तान के लिए मुश्किल साबित हुआ है। कोहली ने यहां पिछले पांच टेस्ट मैच में सिर्फ 134 रन बनाए वो भी 13.40 के औसत से। इसी को ध्यान में रखते हुए कोहली यहां हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करने में डटे हैं। लेकिन कोहली की इस कदम के एक ब्रिटिश क्रिकेटर अपने ही देश से काफी खफा है।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बॉब विल्स का मानना है कि "विराट कोहली को टेस्ट मैच सीरीज से पहले इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का मौक देकर इंग्लैंड अपने पैरों में कुल्हाड़ी मार रहा है। विराट को काउंटी खेलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। विल्स ने कहा कि यह मूर्खतापूर्ण है कि कोहली को पांच टेस्ट मैचों से पहले खुद को तैयार करने के लिए मौका ही नहीं दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें मैच खेलने के लिए भुगतान भी किया जाएगा। हम नहीं चाहते कि इंग्लैंड अपने घर में टेस्ट सीरीज हारे।"

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक भारतीय कप्तान बेंगलुरु में 14 जून से शुरू होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और आईपीएल के बाद सीधे लंदन का रुख कर लेंगे। जहां वे काउंटी टीम सरे के लिए खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में भी मुताबिक कोहली के सरे टीम से खेलने की बात कही जा रही है, हालांकि कोहली की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Story first published: Tuesday, March 27, 2018, 9:58 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+