इंग्लैंड टीम में अहम भूमिका निभाने वाले मोइन अली नहीं है खुश, अपनी ही टीम पर निकाली झुंझलाहट
नई दिल्ली। इंग्लैंड ने हाल में श्रीलंका को उसके घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था। जो रूट की टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में टीम के स्पिन ऑलराउंडर मोइन अली की अहम भूमिका रही थी। हालांकि यह इंग्लिश खिलाड़ी टीम में अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं है।
मोइन श्रीलंका में 18 विकेट झटककर टीम की गेंदबाजी में बेहतरीन योगदान कर पाए लेकिन बल्लेबाजी में फेल ही साबित हुए। इस ऑलराउंडर ने अब बल्लेबाजी क्रम को लेकर अपनी झुंझलाहट निकाली है। मोइन ने कहा कि उनको पता ही नहीं होता था कि किस क्रम पर बल्लेबाजी करनी है। उन्होंने कहा कि अभ्यास मैच में उनको 7 वे और 9 वे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया लेकिन जब गाल टेस्ट की बारी आई तो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी पड़ी।
'कभी कहीं खिलाया गया तो कभी कहीं'
उन्होंने कहा की तीनों मैच में ऐसे बल्लेबाजी क्रम बदलने से उनकी बल्लेबाजी प्रभावित हुई। मोइन ने पहले गाल टेस्ट में नंबर 3 पर बैटिंग की और बाद के दोनों मैचों में वे क्रमशः नंबर 6 और 7 पर उतरे। पहले मैच में मोइन ने जहां दोनों पारियों में केवल 3 रन बनाए तो बाकी के दो मैचों की चार पारियों में वे क्रमशः 10, 10, 33 और 22 रन ही बना सके।
इस बारे में बात करते हुए मोइन कहा कि लगातार बल्लेबाजी नंबर बदलने से उनको दिक्कत होती रही। जिस कारण वे बल्लेबाजी में फेल हो गए। यदि उनको एक क्रम पर ही उतारा गया होता तो उनको संतुलन बैठाने में ज्यादा आसानी होती।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
