For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट पिच पर भुवनेश्वर से और होटल में भूतों से परेशान अंग्रेज

लंदन। यह बात सुनकर आपको काफी अजीब लगे लेकिन यह बात सच है और इस समय लार्डस का मैदान जितना भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के लिए चर्चा में हैं, उतना ही उसका पवेलियन और ड्रेसिंग रूम अपनी भूतों की स्टोंरी के लिए सुर्खियों में हैं।

खबर है कि इंग्लै़ड के खिलाड़ियों की पत्नियों ने लंदन के प्रसिद्ध फाइव स्टार लंघाम होटल में रूकने से मना कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि इस होटल के कमरों में भूत है। इसलिए वो अपने-अपने खिलाड़ी पतियों और प्रेमियों का पवेलियन और ड्रेसिंग रूम में सिर खा रही है और कह रही हैं कि वो इस प्रसिद्ध लंघाम होटल में नहीं रूकेंगी।

हमें इस होटल में नहीं रहना..इसमें भूत है...भागो..भागो

समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक लंदन के मशहूर लांघम होटल में भूत होने की खबर है जो अपनी अजीबोगरीब हरकत से यहां ठहरने वालों को परेशान करते हैं। लंदन में मैच के दौरान अक्सर इस होटल में इंग्लैंड की टीम ठहरती है। अब खिलाड़ियों इस होटल को भूतिया बताते हुए अपने-अपने रूम बदलवाने की बात कही है और इसके लिए उन्होंने अपने मैनेजमेंट को सूचित भी कर दिया है।

लंदन के मशहूर लांघम होटल में भूत होने की खबर है

समाचार पत्र की मानें तो इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि खिलाड़ियों की पत्नी और महिला मित्रों ने लंदन में टेस्ट मैचों के दौरान प्रसिद्ध लंघाम होटल में ठहरने से मना कर दिया है।

ब्रॉड ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के दौरान मुझे कमरा बदलना पड़ा। कमरे में इतनी गर्मी थी कि मैं सो नहीं सका। अचानक कमरे के बाथरूम का नल खुल गया। इसके बाद जैसे ही मैंने बत्ती जलाई नल अपने आप बंद हो गया। इसके बाद मैंने बत्ती बंद की और वह नल दोबारा खुल गया। यह बहुत अजीब अनुभव रहा। ब्रॉड ने कहा कि उनकी महिला मित्र बेले भी ऐसा अजीब वाक्या अनुभव कर चुकी हैं। उन्हेंने कहा, "मुझे मालूम है कि मोईन अली की पत्नी भी भूतों से डर के कारण यहां नहीं ठहरती।"

ब्रॉड ने बताया, "मैं भारत के खिलाफ मैच में ठीक से सो पाया हूं लेकिन पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ अनुभव बेहद खराब रहा। एक रात मैं करीब 1.30 बजे जगा और मुझे ऐसा लगा कि जरूर कोई और भी मेरे कमरे में मौजूद है।"

फिलहाल क्या सही है क्या गलत इस बारे में तो पता जांच के बाद चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस बात ने क्रिकेट प्रेमियों को बातें करने का मौका दे दिया है। कई भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि यह सब अंग्रेज जानबूझकर कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर की घातक गेंदबाजी के बदौलत भारत अपना दूसरा टेस्ट मैच जीत सकता है, वो हारने के डर से इस तरह की विचित्र बातें मीडिया में फैला रहे हैं।

Did You Know: लंदन का मशहूर लांघम होटल 1865 में खुला था। इसे विश्व के सबसे डरावने होटलों में गिना जाता है। माना जाता है कि यहां का कमरा नंबर 333 सबसे ज्यादा डरावना है।

होटल ने खुद अपनी वेबसाइट पर एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा है, "साल 1973 में बीबीसी रेडियों में उद्घोषक के रूप में काम करने वाले जेम्स एलेक्जेंडर गोडरेन एक रात अचानक जगे और उन्होंने देखा कि कमरे में लगे एक ब्लब ने आदमी का रूप ले लिया। जेम्स ने जब उस भूत से पूछा कि वह क्या चाहता है तो भूत हवा में तैरते हुआ उनकी तरफ बढ़ने लगा। इसी दौरान जेम्स कमरे से भाग खड़े हुए। उस भूत के हाथ फैले हुए थे और पैर जमीन में धंसे हुए थे।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+