For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs NZ: आखिर क्यों डेब्यू मैच में शर्मिंदा हुए इंग्लिश बॉलर ऑली रॉबिन्सन, मांगनी पड़ी माफी

ENG vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही हैं, जिसका पहला दिन भले ही कीवी टीम के पक्ष में समाप्त हुआ हो लेकिन यह दिन पूरी तरह से डेब्यू कर रहे खिलाड़ियों के नाम रहा। जहां कीवी टीम के लिये सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिन का अंत होने तक शतक लगाकर नाबाद 136 रनों की पारी खेली तो वहीं इंग्लैंड के लिये अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने 2 विकेट हासिल कर अपने करियर का शानदार आगाज किया।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने 3 विकेट खोकर 246 रन बना लिये हैं, वहीं इंग्लैंड के लिये जेम्स एंडरसन ने केन विलियमसन का विकेट हासिल किया तो रॉबिन्सन ने टॉम लैथम और रोस टेलर का विकेट हासिल किया। भले ही इस गेंदबाज ने अपनी बॉलिंग से प्रभावित करने का काम किया हो लेकिन अपने डेब्यू मैच में इस खिलाड़ी को माफी मांगनी पड़ गई।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत के लिये खतरा साबित हो सकता है यह कीवी बल्लेबाज, डेब्यू मैच में गांगुली को छोड़ा पीछे

रॉबिन्सन ने यह माफी इस मैच के दौरान की गई किसी हरकत के लिये नहीं बल्कि ट्विटर पर 8 साल पहले की गई अपनी एक टिप्पणी के लिये मांगी है। दरअसल ऑली रॉबिन्सन जब टीनेजर थे तो साल 2012 में एक नस्लीय और अश्लील टिप्पणी की थी जो कि उनके डेब्यू करने के बाद दोबारा वायरल होने लगी। रॉबिन्सन ने अपने इस ट्वीट में 'एन' शब्द का इस्तेमाल करते हुए मुस्लिमों को आतंकवादी और एशियाई परंपरा का पालन करने वाली औरतों के लिये अश्लील टिप्पणी की थी।

रॉबिन्सन ने जब यह टिप्पणी की थी उस वक्त वह यॉर्कशॉयर की टीम के लिये घरेलू क्रिकेट खेला करते थे। ईसएपीएन क्रिकइंफो में छपी खबर के अनुसार जब यह टिप्पणियां एक बार फिर से वायरल होने लगी तो इस इंग्लिश गेंदबाज ने 8 साल पहले किये गये इस ट्वीट के लिये माफी मांगने का काम किया है।

और पढ़ें: ENG vs NZ: लॉर्डस में डेवॉन कॉन्वे ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में शतक लगा तोड़ा 91 साल पुराना रिकॉर्ड

उन्होंने कहा,'आज मेरे करियर का सबसे बड़ा दिन रहा है लेकिन मैं अभी तक 8 साल पहले शेयर किये गये अपने अश्लील और नस्लीय कमेंट के लिये शर्मिंदा हूं, क्योंकि वह डेब्यू के दिन सबके सामने आ रहा है। मैं अपनी हरकत के लिये अभी तक बेहद शर्मिंदा हूं और सभी से माफी मांगता हूं।

आपको बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक हेनरी निकोल्स नाबाद 46 रन और डेवॉन कॉन्वे नाबाद 136 रन बनाकर खेल रहे हैंं। वहीं विलियमसन एक बार भी से जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी का शिकार हुए और उनके सामने 7वीं बार अपना विकेट देकर चलते बनें।

Story first published: Thursday, June 3, 2021, 15:26 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+