क्लीन स्विप की ओर इंग्लैड, ऑस्ट्रेलिया को चौथे मैच में भी दी करारी शिकस्त
नई दिल्ली। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम शानदार फार्म में दिख रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के जीत और रिकॉर्ड बनाने के सिलसिला जारी है। पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट करारी शिकस्त दी है इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने मेहमानों पर 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। गौरतलब हो कि गुरुवार को डरहम के चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर सीरीज का चौथा मैच खेला गया था। इस मैच में एक बार फिर से दोनों टीम की ओर से रनों की बरसात देखने को मिली। इस मुकाबले में तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाए तो वहीं तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी लगाए।
ऐसे रहा मुकाबलाः इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में एरोन फिंच और शॉन मार्श के शतकों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 310 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। एक वक्त लग रहा था कि इतना बड़ा स्कोर चेज कर पाना इंग्लैड के लिए आसान नहीं होगा लेकिन जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 23.4 ओवर में 174 रन जोड़ जोड़कर अपनी टीम इंग्लैंड को एक बेहतरीन शुरुआत दी। इस मैच में जेसन रॉय ने 101 रन की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में जीत के बाद अब इस 5 मैचों की सीरीज पर इंग्लैंड का कब्जा हो गया है, और वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
