Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ : न्यूजीलैंड से हो गई ये बड़ी गलती, बदल सकता था मैच का नतीजा

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अपनी ही धरती पर भारत के हाथों पहले टी20 मैच में बुरी तरह से मार खानी पड़ी है। पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऐसा नहीं है कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने सही काम नहीं किया, बल्कि गेंदबाजों और खराब फील्डिंग के कारण टीम को मैच गंवाना पड़ा। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रन बना डाले, लेकिन लक्ष्य का बचाव करते समय कीवियों से एक ऐसी बड़ी गलती हो गई जो उनकी हार कारण बनी। अगल वो गलती ना होती तो शायद मैच पलट भी सकता था।

गंवाया रन आउट का माैका

गंवाया रन आउट का माैका

दरअसल, न्यूजीलैंड के पास छठे ओवर में विराट कोहली को या फिर केएल राहुल को आउट करने का सुनहरा माैका था, लेकिन कीवी चूक गए। इस चूक से उन्हें हार के साथ खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि रोहित दूसरे ओवर की चाैथी गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोहली आए जिन्होंने राहुल के साथ पारी को संभाला। लेकिन छठे ओवर की दूसरी गेंद पर ऐसा हुआ जिसे देख सब सोचने लग पड़े कि आखिर ये हो क्या रहा है। हामिश बेनेट ओवर फेंकने आए। पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। फिर दूसरी गेंद पर राहुल ने कवर की ओर शाॅट खेला। नाॅन-स्ट्राइक पर खड़े कोहली अचानक दाैड़ पड़ लेकिन राहुल नहीं भागे। ऐसे में टिम साउदी ने कोहली को रन आउट करने के लिए थ्रो किया लेकिन वो चूक गए। कोहली काफी बाहर आ चुके थे। अगर साउदी भागकर भी विकटों से गेंद लगाते तो भी कोहली आउट हो जाते। लेकिन कीवी गलती कर बैठे।

कीवियों की फिर खराब फील्डिंग

कीवियों की फिर खराब फील्डिंग

खराब फील्डिंग का सिलसिला यहीं नहीं थमा, साउदी का जैसे ही थ्रो चूका तो फिर ऊधर से राहुल भी रन पूरा करने के लिए दाैड़ पड़े। मिडऑन के फील्डर ने इस बार राहुल को आउट करने का प्रयास किया लेकिन वो भी चूक गए। इस तरह न्यूजीलैंड एक आसान विकेट लेने से चूक गया। अगर यहां भारत का विकेट गिर जाता तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था। बाद में कोहली-राहुल की जोड़ी ही न्यूजीलैंड की हार का कारण बन गई। दोनों ने फिर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर भारत का पलड़ा भारी कर दिया। कोहली ने 32 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर राहुल न 27 गेंदों में 56 रन जड़े।

अय्यर ने फिर दिलाई जीत

अय्यर ने फिर दिलाई जीत

बता दें कि भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर भारत के सामने 204 रनों का लक्ष्य रख दिया। कोलिन मुनरो(59), केन विलियमसन(51) और रोस टेलर ने 54 रनों की पारियां खेलीं। मोहम्मद शमी सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 53 रन दे डाले। जवाब में भारत ने श्रेयस अय्यर के नाबाद 58 रनों की मदद से एक ओवर रहते 6 विकेट से मैच अपने नाम कर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Story first published: Friday, January 24, 2020, 18:51 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+