माइकल वॉन ने ट्विटर पर सफेद झंडे के साथ टीम इंडिया का मजाक
लंदन। रविवार को इंग्लैंड में जो कुछ हुआ उससे शायद टीम इंडिया को ज्यादा फर्क न पड़ता हो लेकिन उसकी वजह से क्रिकेट के प्रशंसक काफी निराश हैं।इंग्लैंड की टीम ने पांच टेस्ट मैचों की श्रंखला में भारत की टीम को रविवार को ओवल में एक पारी 244 रन से पटखनी देकर 3-1 से श्रंखला अपने नाम कर डाली।
इस मौके पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन अपने ट्विटर हैंडल पर सफेद झंडे के साथ टीम इंडिया का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं छूटे।
The New Indian cricket flag.... pic.twitter.com/ivbC5XdtTi
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) August 17, 2014 जहां पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया की इस शर्मनाक हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी और टीम पर निशाना लगा रहे हैं तो वहीं वॉन का यह मजाक अपने आप में सारी कहानी कह डालता है।
वॉन ने भारतीय टीम की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने भारतीय टीम की हार पर अपने ट्विटर हैंडल पर सफेद झंडा पोस्ट करते हुए लिखा है, 'भारतीय क्रिकेट टीम का नया झंडा।'
वॉन सिर्फ यही नहीं रुके। उन्होंने टीम इंडिया के फैंस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'इंडियन क्रिकेट फैन्स इस हंसी को स्वीकार करें, तुम्हारी टीम ने खराब प्रदर्शन किया।'
Indian cricket fans just accept it's banter.... Your team haven't performed.. #Fact
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) August 17, 2014 वॉन ओवल में तीसरे दिन से ही लगातार ट्वीट कर रहे थे। उन्होंने मैच के दौरान ही टीम इंडिया का मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'इंग्लैंड लाजवाब,टीम इंडिया ने निश्चित ही कल के लिए पर्यटन टिकट बुक कर रखा होगा। '
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
