oi-Ajay
सिडनी। ट्वेंटी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड के खिलाडि़यों में कंगारुओं का कोई डर नहीं बचा है। इस जीत के कारण इंग्लैंड टीम का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उसका फायदा उन्हें इसी साल होने वाली ऐशेज सीरीज में मिलेगा। यह मानना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न का।
शेन वार्न ने इंग्लैंड टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत का मनोवैज्ञानिक फायदा उन्हें एशेज सीरीज में मिलेगा। डेली टेलीग्राफ अखबार में एक अपने स्तंभ में शेन वार्न ने लिखा कि इंग्लैंड टीम ने फाइनल में बहुत अच्छा खेला।
पढ़ें-
क्रिकेट की खबरें | बॉलीवुड हलचल
वार्न ने लिखा कि इंग्लैंड क्रिकेटरों के मन में अब ऑस्ट्रेलिया का खौफ लगभग खत्म हो गया है। लिहाजा इस बार इंग्लैंड ऐशेज में 2009 की सफलता दोहरा सकते हैं। वार्न ने आगे लिखा कि ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट के हर प्रारूप में संभल कर खेलना पड़ेगा, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं।
इसमें उन्होंने इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज ग्रेम स्वान की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि वो आने वाले समय में सबसे घातक गेंदबाज बन सकते हैं, क्योंकि उनकी गेंदबाजी में स्पिन के साथ तेज गति भी है। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन की बल्लेबाजी में भी काफी सुधार आया है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, May 19, 2010, 14:22 [IST]
Other articles published on
May 19, 2010