ट्वेंटी-20 में इंग्लैंड से हारा भारत, समीक्षकों ने धोनी को विलेन बनाया
बर्मिंघम | रविवार को खेले गये रोमांचक ट्वेंटी-20 मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने भारत को तीन रनों से हरा दिया। इससे पहले पांच मैंचों के वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी भारत अंग्रेजों से हारा था। हालांकि वो सीरीज जीत गया लेकिन ट्वेंटी-20 मुकाबले में एक बार फिर से मेजबान मेहमान पर भारी पड़ गया।
आपको बता दें कि भारत को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 177 रन ही बना सका। विराट कोहली ने सबसे अधिक 66 रन जोड़े। शिखर धवन ने 33, सुरेश रैना ने 25 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 27 रन बनाए।
इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान इयोन मोर्गन (71), एलेक्स हेल्स (40) और रवि बोपारा (नाबाद 21) की उम्दा पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 180 रन बनाए।
भारत की ओर से मोहम्मद समी ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहित शर्मा, कर्ण शर्मा और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
Only T20I. It's all over! England won by 3 runs http://t.co/dgh6O4vbEE #EngvInd
— BCCI (@BCCI) September 7, 2014 क्रिकेट समीक्षकों की नजर में रविवार को टीम इंडिया की हार का कारण कप्तान धोनी का अतिआत्मविश्वास माना जा रहा है। फिलहाल इस मैच के साथ भारत का इंग्लैंड दौरा समाप्त हुआ। पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत को 1-3 से हार मिली लेकिन पांच मैचों की ही एकदिवसीय श्रृंखला में उसने 3-1 से जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
