इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर लौरा मार्श ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली। इंग्लिश ऑफ स्पिनर लौरा मार्श ने अंतरराष्ट्री क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मार्श इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए 3 वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं। वो 2009 और 2017 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। इसके अलावा 2009 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थीं। उन्होंने 2006 में टेस्ट क्रिकेट से किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के तौर पर की थी लेकिन वो स्पिनर बन गईं।

मार्श ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। मार्श ने लिखा, "मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। इस साल सौ प्रतियोगिता के रद्द होने के साथ, मुझे लगता है कि अलविदा कहने का सही समय है। मैं उन सभी टीमों और संगठनों का बहुत-बहुत शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिनका मैंने वर्षों से प्रतिनिधित्व किया है।''

लौरा मार्श ने एक और ट्वीट किया और कहा, '13 सालों तक मुझे इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला, जिससे मैं खुद को काफी भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करती हूं। इतने सालों के दौरान कई सुनहरी यादें मेरी जुड़ी हुई हैं। मेरे करियर के दौरान जिन-जिन लोगों ने भी मेरा सपोर्ट किया मैं उनकी आभारी हूं। शुभकामानाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ये मेरे लिए काफी मायने रखता है।'

मार्श ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय और टेस्ट दोनों में शुरुआत की। उन्हें आखिरी बार जुलाई 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में देखा गया था अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान, उन्होंने क्रमशः टेस्ट, वनडे और टी 20 में 151, 682 और 755 रन बनाए। उनका ऑल-टाइम करियर-बेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ 2009 में सिडनी में महिला विश्व कप में 5/15 है, जहां उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी के रूप में 10.31 पर 16 विकेट हासिल किए।

Story first published: Thursday, August 13, 2020, 16:41 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+