For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कॉफी' के बाद आया एक और विवाद, रेप केस में फंसकर भारत दौरे से बाहर हुए इंग्लैंड के दो क्रिकेटर

नई दिल्ली।

भारत में कॉफी विद करण शो में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणियों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इंग्लैंड क्रिकेट की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर ऐसे समय सामने आ रही है जब इंग्लैंड लॉयन्स की युवा टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां उसे भारत ए के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इस बीच मेहमान टीम के दो खिलाड़ी सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों का नाम जो क्लार्क और टॉम कोहलर-कैडमोर है।

दोनों खिलाड़ियों का नाम उनके वॉरसेस्टरशायर टीम के पूर्व साथी एलेक्स हेपबर्न के साथ एक रेप के मुकदमे में सामने आया है। इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इन दोनों खिलाड़ियों पर यह कार्रवाई की है। एलेक्स हेपबर्न पर आरोप है कि उन्होंने अप्रैल 2017 में जो क्लार्क के बेडरूम में ले जाकर एक गुमनाम लड़की का रेप किया था। रिपोर्ट के मुताबिक जो क्लार्क ने उसी लड़की के साथ सहमति से शारिरीक संबंध बनाए थे। इस घटना के सामने आने के बाद जो क्लार्क को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बिना किसी आरोप के बरी कर दिया गया। हालांकि, इस मामले में टॉम कोहलर-कैडमोर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। लेकिन बाद में पता चला कि वॉट्सएप चैट में उनको हेपबर्न ने 'सेक्सुअल कॉनक्वेस्ट गेम' के नियम भेजे थे।

ऐसा माना जा रहा रहा है कि वॉरसेस्टरशायर काउंटी टीम के कई अन्य खिलाड़ी भी इसमें शामिल थे। केस को लेकर जज जिम टिंडल ने कहा, 'यह प्रभावी रूप से एक कॉम्पटिशन था- मुझे इस शब्द का प्रयोग करने के लिए खेद है, लेकिन यह अधिक से अधिक सेक्सुअल कॉनक्वेस्ट हासिल करने के लिए उठाया गया कदम प्रतीत होता है। यह 'नई लड़कियों को इकट्ठा करने' के बारे में है।' फिलहाल ईसीबी के लिए यह एक शर्मनाक स्थिति बन गई है। बता दें कि क्रिकेट इस समय अपने खिलाड़ियों की करतूतों और अनुशासनहीनता से जूझ रहा है। भारत में भी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के चलते हार्दिक पांड्या और केएल राहुल क्रिकेट से निलंबित चल रहे हैं।

Story first published: Monday, January 14, 2019, 15:46 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+