किसने कहा..बॉलीवुड के लिए एक्टिंग जरूरी नहीं?
नई दिल्ली। सुनकर हैरानी हुई ना आपको.. कि सिने जगत में काम करने के लिए इंसान का एक्टर होना जरूरी नहीं। तो सुनिए ये कहना मेरा नहीं बल्कि उस चैंपियन का है.. जो रातों-रात.. अपने चैंपियन सांग के जरिये...क्रिकेट की फील्ड से निकलकर आवाज की दुनिया में छा गये हैं। जी हां यहां बात हो रही है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुपरस्टार ड्वेन ब्रावो का।
जिन्हें कि बॉलीवुड फिल्म में प्लेबैक सिंगर बनने का मौका मिला है। मालूम हो कि फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'तुम बिन 2' में उन्हें गाना गाने का मिला है। जिस गाने को ब्रावो गायेंगे उस में संगीत देंगे मशहूर सिंगर और संगीतकार अंकित तिवारी।
आपको बता दें कि ब्रावो को जो गाना दिया गया है, उसके बोल हैं 'जैगर बॉम्ब'.. जो कि एक कॉकटेल ड्रिंक है।गाने की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जायेगी। इस गाने में रोमानिया के डांसर नजर आयेंगे। ये गाना हिंदी-वेस्टर्न मिक्स होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
