ब्रिटिश मीडिया ने भारतीय टीम की तुलना कुत्ते से की, हड़कंप
लंदन। लंदन की मीडिया ने भारतीय टीम पर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पडी कर यह जाहिर कर दिया है कि विवादों में रहने और अपने ही हाथों अपने देश के गौरव को कलंकित करने की उनकी पुरानी आदत है। लंबे समय बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की जीत के बाद वहां की मीडिया पगला और बौखला गई है। इंग्लैंड की मीडिया ने भारतीय टीम की तुलना कुत्ते से की है। इस आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पडी के बाद पूरे देश में हड़कम्प मच गया है।
यह एक अलग बात इस पूरी सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने चैंपियन की तरह खेला है और भारतीय टीम हर मैच में बैकफुट पर रही है। यह भी हो सकता है कि इंग्लैंड इस मैच को भी जीत जाये और इंग्लैंड सीरीज में 3-0 से बढ़त हासिल कर ले। अपने देश को जीतते हुए देखना सबको अत्रछा लगता है मगर खुशी के बीच खेल भावना को ठेस पहुंचाना देश के सम्मान और गौरव की बात हो जाती है।
आगे की बात करने से पहले आईए आपको लंदन मीडिया की गिरी हरकत के बारे में बता दें। लंदन के एक अखबार 'डेली मेल" ने एक और विवाद को जन्म दे दिया है। अखबार के खेल संवाददाता मार्टिन सैमुअल ने गुरुवार को आपत्तिजनक रूप से टीम इंडिया की तुलना कुत्तों से कर डाली। उन्होंने इंग्लैंड की टीम को भेड़ों की भीड़ बताया। अखबार ने मैच की पूरी कहानी बयां करते हुए लिखा है कि मैच के दौरान भारतीय खिलाडिय़ों की स्थिति उन कुत्तों जैसी थी जो भेड़ों की भीड़ को देखकर भाग जाते हैं। इतना ही नहीं इस लेख में टीम की तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर लगाई गई है

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications