भीगे-भीगे मौसम में इरफान हुए रोमांटिक..शेयर की बीवी संग तस्वीर
नई दिल्ली। टीम इंडिया के चहेते सितारों में से एक हैं इरफान पठान, हालांकि वो लंबे अरसे से टीम इंडिया से दूर हैं लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है।
इरफान ने इस साल ही फरवरी महीने में सऊदी अरब के जेद्दा शहर की 21 साल की एक मॉडल सफा बेग से शादी की है। जब से उनकी शादी हुई है तब से ही उनकी पत्नी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हैं।
लेकिन मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने वाले इरफान हमेशा अपनी बेटर हॉफ को लोगों से छुपा कर रखना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने कभी भी पब्लिक प्लेटफार्म में अब तक अपनी पत्नी के साथ कोई तस्वीर और बातें शेयर नहीं की है।
वैसे उनकी पत्नी काफी खूबसूरत हैं और शायद ये ही वजह है कि इरफान इन दिनों काफी रोमांटिक हो गये हैं। इरफान ने संडे को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपनी बीवी का हाथ पकड़े दिख रहे हैं। हालांकि इस फोटो में इरफान की पत्नी का चेहरा नहीं दिख रहा है। इरफान ने पोस्ट में लिखा है कि ..ब्यूटीफुल मानसून ड्राइव एंड इवन बेटर कंपनी..।
इरफान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इस पोस्ट को अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 700 से ज्यादा लोगों ने पोस्ट पर कमेंट किया है। यह पोस्ट 370 बार शेयर किया जा चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
