Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलकाता ने मैराडोना को पलकों पर बैठाया (लीड-1)

अपने चहेते खिलाड़ी के स्वागत के लिए हजारों लोग सड़कों के किनारे खड़े थे। मैराडोना के कोलकाता पहुंचने के साथ ही मानो उत्सव सा माहौल कायम हो गया।

मैराडोना अपनी मित्र वेरोनिका के साथ शनिवार सुबह 1.25 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। मैराडोना का दो दिवसीय भारत दौरा हवाई अड्डे के बाहर और शहर की सड़कों पर जमा लगभग 50 हजार लोगों के जोरदार स्वागत के साथ शुरू हुआ।

पहली बार भारत आए मैराडोना ने भी अपने प्रशंसकों का खुले दिल से अभिवादन किया और 48 घंटे की उड़ान के बावजूद हवाई अड्डे से होटल तक वे पूरे समय हाथ हिलाते हुए मुस्काते रहे।

हवाई अड्डे पर पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री सुभाष चक्रवर्ती ने मैराडोना का स्वागत किया और उन्हीं के साथ वे होटल के लिए रवाना हुए। मैराडोना को एक विशेष तौर पर तैयार की गई बस में बैठाया गया। बस के शीशे पूरी तरह पारदर्शी थे, जिससे कि सड़क के दोनो तरफ जमा लोग बड़ी आसानी से अपने चहेते खिलाड़ी का दीदार कर सकें।

कोलकाता के लोगों में मैराडोना के इस दौरे को लेकर इस कदर उत्साह था कि उन्होंने अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहन रखी थी। बच्चों के हाथ में मैराडोना के कटआउट और पोस्टर थे। इन कटआउटों पर अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला और स्पेनिश भाषा में संदेश लिखे गए थे।

मैराडोना कोलकाता में दो दिन बिताएंगे। शनिवार को महेशतल्ला में भारतीय फुटबाल स्कूल (आईएफएस) की आधारशिला रखने के अलावा मैराडोना दोपहर में मीडियाकर्मियों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे युवा भारती क्रीड़ांगन के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां उनका सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कम से कम 1.2 लाख लोगों के जुटने के आसार हैं। यह 3.30 बजे शुरू होगा।

अपने भारत दौरे के अंतिम दिन रविवार को मैराडोना मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरेटी का दौरा करेंगे।

इसी दिन शाम को शहर के एक पांच सितारा होटल में उनकी कुछ वस्तुओं की नीलामी की जाएगी। हालांकि नीलामी के लिए रखी जाने वाली वस्तुओं की सूची अभी जारी नहीं की गई है। रविवार देर रात मैराडोना स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+