पीसीबी को अब भी है उम्मीद
लाहौर, 12 मार्चः आस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरा रद्द किए जाने से निराश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जून में प्रस्तावित एशिया कप समेत अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं पूरी करने की उम्मीद जतायी है.
पीसीबी के अध्यक्ष नसीम अशरफ ने 'क्रिकइन्फो' से कहा कि हमारी मांग है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया यहां के जमीनी हालात से रुबरु होने के बाद ही कोई फैसला करे. आगामी जून के अंत में पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप मुकाबले में भाग लेने के लिए भारत और श्रीलंका ने हामी भर दी है.
आत्मविश्वास से लबरेज अशरफ ने कहा कि एशिया कप और अक्टूबर में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्राफी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरुप होंगे. अशरफ ने कहा कि हमें विश्वास है कि क्रिकेट का खेल चलता रहेगा.
एशिया कप भी समय पर आयोजित किया जाएगा. श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष अर्जुन रणतुंगा और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के सदस्य कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के लिए जल्द ही यहां पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्राफी के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) यह सुनिश्चित करेगी कि इस प्रतियोगिता में सभी टीमें भाग लें.
भारतीय टीम भी इस वर्ष के अंत तक यहां का दौरा करेगी. हालांकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे रद्द करने संबंधी फैसले से निराश अशरफ ने हाल के कई उदाहरणों का जिक्र किया जब उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैच सफलतापूर्वक संपन्न कराए.
उन्होंने कहा कि ऐसे धमाके पिछले दो वर्षो से हो रहे हैं और पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और आस्ट्रेलिया ए समेत चार देशों के दौरे सकुशल संपन्न कराए. अशरफ ने कहा कि ऐसी घटनाओं से देश की छवि खराब होती है. हालांकि इनका लक्ष्य सुरक्षा संस्थान होते हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications