इंग्लैंड दौरे का भय! अंग्रेजों को उनके घर में हराने के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे विराट कोहली

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़ा दांव खेला है। दरअसल इंग्लैंड में अपने खराब आंकड़ों को सुाधारने के लिए कोहली अब अंग्रेजों के देश में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। बैटिंग पावरहाउस होने के बावजूद विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में खुद को प्रूव किया है। लेकिन इंग्लैंड हमेशा भारतीय कप्तान के लिए मुश्किल साबित हुआ है। कोहली ने यहां पिछले पांच टेस्ट मैच में सिर्फ 134 रन बनाए वो भी 13.40 के औसत से। इसी को ध्यान में रखते हुए कोहली यहां हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करने में डटे हैं।

बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के दौरे पर पांच टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। अब कोहली ने इंग्लैंड टेस्ट के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए इस जून में काउंटी टीम सरे के साथ दांव खेला है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पहला टेस्ट एजबेस्टन में 1 अगस्त से शुरू होगा है। इस लिहाज से भारतीय कप्तान बेंगलुरु में 14 जून से शुरू होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और आईपीएल के बाद सीधे लंदन का रुख कर लेंगे।

बता दें कि अफगानिस्तान पहली बार टेस्ट खेलने भारत आ रही है। आपको बता दें कि दक्षिण लंदन में ऐतिहासिक ओवल सरे टीम का होम है जहां सरे ने इस खेल के लीजेंड्स के साथ कई मैच खेले हैं और कोहली उनकी रैंकों में शामिल होने वाले पहले भारतीय बनेंगे।

इस बीच, चेतेश्वर पुजारा भी उसी महीने यॉर्कशायर के साथ अपना सहयोग का बढ़ा सकते हैं। मजा तो तब आएगा जब कोहली और पुजारा आमने सामने होंगे। दरअसल जून में यॉर्कशायर और सरे के बीच मुकाबले होंगे और अगर पुजारा उन मैचों में खेले तो कोहली बनाम पुजारा को देखना दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ मैच बन सकता है। इंग्लैंड के साथ सीरीज की शुरुआत से पहले, सरे की टीम हैम्पशायर, सॉमरसेट और यॉर्कशायर के साथ 9 से 28 जून के बीच तीन चार दिवसीय मैच खेलेगी जिसमें कि कोहली भी शामिल होंगे।

Story first published: Saturday, March 24, 2018, 9:32 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+