For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs IND: कोहली के जश्न मनाने के तरीके पर इंग्‍लैंड के ओपनर जेनिंग्‍स ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के आउट होने के बाद विराट कोहली ने रूट के अंदाज में ही जश्न मनाया जिसके बाद क्रिकेट जगत में यह चर्चा का विषय बन गया है। इस प्रकरण पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि शुरूआती टेस्ट में उनके साथी जो रूट के आउट होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के जश्न मनाने के तरीके से उन्हें कोई समस्या नहीं है क्योंकि सब अपने तरीके से विकेट लेने की खुशी मना सकते हैं। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाड़ी का वनडे सीरीज के दौरान शतक का बल्ला गिराकर जश्न मनाने का मजाक उड़ाया और वही भाव भंगिमा बनाकर उनके आउट होने की खुशी मनायी।

भारतीय कप्तान ने रूट (80) को स्टंप पर सीधे थ्रो से रन आउट किया। इंग्लैंड का यह खिलाड़ी 63वें ओवर में दूसरे रन की कोशिश में रन आउट हुआ। जेनिंग्स ने इस घटना को तरजीह नहीं दी और कहा, ''इसमें कोई दिक्कत नहीं। हर किसी को अपने तरीके से जश्न मनाने का अधिकार है। उसने जश्न मनाया और यह कूल है। ''
इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 216 रन से स्टंप तक नौ विकेट पर 285 रन हो गया था। जेनिंग्स ने कहा कि मेजबान टीम मौके का फायदा उठाने से चूक गयी लेकिन वह अब भी ऐसा कर सकती है।आर अश्विन ने 60 रन देकर चार विकेट प्राप्त किये।

रूट की तारीफ:
जेनिंग्स ने कहा, ''हम दोनों टीमों के बल्लेबाजी करने तक यह नहीं बता सकते कि अच्छा स्कोर क्या होगा। ''उन्होंने रूट की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ''रूट ने शानदार बल्लेबाजी की। वह जिस तरह से पारी को आगे बढ़ाता है, मुझसे विचार करता वह गजब है। आज उसके साथ बल्लेबाजी करने के दौरान मैंने काफी कुछ सीखा। हालांकि आउट होना काफी निराशाजनक है क्योंकि इससे वह बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सका। ''

एलिस्टेयर कुक के सस्ते में आउट होने के बाद जेनिंग्स ने रूट के साथ मिलकर 72 रन जोड़े लेकिन लंच के बाद उनका ध्यान दूसरी पिच पर एक कबूतर के आने से भंग हो गया और वह अगली ही गेंद पर आउट हो गये। उन्होंने कहा, ''मैंने निश्चित रूप से गलती की, मैं गेंद को नहीं समझ सका जिससे मेरे स्टंप उखड़ गये। मैं कबूतर को इसका दोष बिलकुल नहीं दे रहा। ''

Story first published: Friday, August 3, 2018, 10:21 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+