Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के तीन विकेट गिरे

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ गुवाहाटी में हो रहे छठे वनडे मैच में भारत की ख़राब शुरुआत हुई. भारत ने 23 रनों पर तीन विकेट गिर चुके हैं

पहले ही ओवर में दो विकेट गवाँ दिए हैं. इसके बाद सचिन भी 10 रन बना कर आउट हो गए.

इससे पहले छठे वनडे मैच में भारत टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया.

अपने पहले ही ओवर में मिशेल जॉनशन ने सात रन देकर दो विकेट लिए. सहवाग छह रन बना कर और गंभीर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट चुके हैं.

भारत के लिए यह मैच आर-पार की लड़ाई है.

सात एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया की टीम 3-2 से आगे हैं. अगर भारत गुवाहाटी वनडे गँवा देता है तो सिरीज़ ऑस्ट्रेलिया की झोली में चला जाएगा.

अपने नियमित और अनुभवी खिलाड़ियों की ग़ैर मौजूदगी के बावजूद हैदराबाद वनडे में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के हौसले बुलंद हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम सिरीज़ का फ़ैसला आख़िरी वनडे तक नहीं ले जाना चाहेगी. इस कारण दबाव भारत पर है.

हालांकि गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा भारत पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं हैं.

उन्होंने कहा, "दबाव तो हर मैच में होता है. जब आप इस स्तर पर मैच खेल रहे होते हैं तो हमेशा दबाव होता है."

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+