Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बैडमिंटन में ग्लैमर का तड़का, स्कर्ट पहनना हुआ जरूरी

नई दिल्ली। अभी तक टेनिस को ग्लैमर का खेल माना जाता रहा है जहां महिला खिलाड़ी तरह-तरह की स्कर्ट पहन कर कोर्ट पर अपने जलवे बिखेरती थीं। मगर अब बैडमिंटन भी ग्लैमर के इस खेल से दूर नहीं रहा। बैडमिंटन में भी टेनिस की तरह ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने फरमान जारी किया है कि बैडमिंटन ग्रां प्री टूर्नामेंट्स में महिला खिलाड़ी शॉर्ट्स के बजाय स्कर्ट पहनेंगी।

बैडमिंटन में टेनिस की तरह का आकर्षण पैदा करने के लिए बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने ये फैसला लिया है। ड्रेस कोड का यह नया नियम 1 मई से दुनियाभर में लागू होगा। फेडरेशन का कहना है कि खिलाड़ी चाहें तो स्कर्ट के नीचे शॉर्ट्स पहन सकती हैं लेकिन स्कर्ट पहनना जरूरी होगा। विश्व की नंबर तीन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल हमेशा शार्ट्स पहनकर खेलती हैं लेकिन उन्हें स्कर्ट पहनकर खेलने में भी कोई आपत्ति नहीं हैं। सायना का कहना है, ''स्कर्ट पहन कर खेलना कोई बड़ा मुद्दा नहीं है"।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन को उम्मीद है कि नया ड्रेस कोड लागू होने से ये खेल ज्यादा लोगों को अपनी और आकर्षित करेगा और इस खेल को ज्यादा प्रायोजक मिल सकेंगे। हालांकि बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा का भी कहना है कि उन्हें स्कर्ट पहनने से परहेज नहीं है लेकिन इसे अनिवार्य किए जाने पर आपत्ति है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+