Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018: जब अंग्रेज खिलाड़ी ने सुनाया साउथ इंडियन फिल्म का डॉयलाग- देखें वीडियो

नई दिल्ली। आईपीएल 11 के इस सीजन में मेहमान खिलाड़ी न सिर्फ खेल के मैदान में अपना जलवा दिखा रहे हैं बल्कि मैदान के बाहर भी अपने अंदाज से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसा ही एक शानदार पल देखने को मिला जब मेहमान खिलाड़ी एलेक्स हेल्स ने साउथ इंडियन फिल्म का एक शानदार डॉयलाग बोलकर सभी को चकित कर दिया। इंग्लैंड के शानदार क्रिकेटर एलेक्स हेल्स ने सेंट्रो के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान हेल्स ने उस वक्त सबको चकित कर दिया जब उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म श्रीमन्नारायण का एक शानदार डॉयलाग सभी को सुनाया ।

साउथ इंडियन अभिनेता बालकृष्ण का डॉयलाग बोलने पर हेल्स की मौजूद लोगों ने खूब तारीफ भी की, हेल्स ने डॉयलाग बोलते हुए कहा कि, डर को मत डराओ, अगर डर को डराने की कोशिश करोगे तो डर तुम्हें डरायेगा, औऱ मैं डर नहीं सच हूं। इस वीडियो को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ऑफिसियल अकाउंट से शेयर किया है। बता दें कि इंग्लैंड के हेल्स अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 के खेल में शतक लगाया है। साउथ अफ्रीका के मुकाबले में बॉल टेंपरिंग के प्रकरण में डेविड वार्नर के दोषी पाए जाने के बाद हेल्स को टीम में शामिल किया गया था।

Story first published: Monday, April 23, 2018, 13:36 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+