Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने टास जीता, बल्लेबाजी का फैसला

कराची, 25 जूनः पाकिस्तान में चल रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को भारत का शुरुआती सामना हांगकांग की टीम से हो रहा है।
भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये पहुंची भारतीय टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को महत्वपूर्ण मैच से पहले हांगकांग के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

महेंद्र सिंह धोनी की टीम को हांगकांग की टीम से खास चुनौती नहीं मिलनी चाहिए लेकिन भारतीय अपने प्रतिद्वंद्वी को कम करके नहीं आंक रह हैं। हालांकि नेशनल स्टेडियम में दूधिया रोशनी में होने वाला यह मैच एकतरफा रहने की संभावना है।


भारत इस मैच में तेज गेंदबाज इरफान पठान के बिना उतरेगा जिन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण विश्राम दिया गया है लेकिन भारत के पास हांगकांग को रोकने के लिये पर्याप्त आक्रमण है।

भारतीय कोच गैरी कर्स्टन ने अपने खिलाड़ियों को अपने कमजोर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अति आत्मविश्वास में न रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि "मैं इस मैच में अपने खिलाड़ियों से बड़े योगदान की आशा कर रहा हूं।

हम अपने प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी को गंभीरता से लेंगे क्योंकि यह एशिया कप है और हमें सही क्रिकेट खेलनी होगी और वह करना होगा जो हमें करने की जरूरत है।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+