Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जश्न में 'सिंधुमय' हो गया हैदराबाद, सड़कों पर जमकर लगे भारत माता की जय के नारे

हैदराबाद। रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली पीवी सिंधु सोमवार सुबह स्वदेश वापस लौटीं। सुबह करीब पौने दस बजे सिंधु हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची तो उनके चाहने वालों का उत्साह देखते ही बना। लोगों ने एयरपोर्ट पर सिंधु का जोरदार स्वागत किया। वहां से वह डबल कर बस में बैकर स्टेडियम के लिए रवाना हुईं।

बैडमिंटन प्लेयर ने ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में हारने के बाद भी इतिहास रचा और देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर सिंधु के स्वागत के दौरान लोगों ने जमकर नारे भी लगाए। एयरपोर्ट से सिंधु डबल डेकर बस पर बैठकर निकलीं। बस की छत पर खड़ी सिंधु ने हाथ हिलाकर शहर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। हैदराबाद की सड़कों पर लोगों ने सिंधु के स्वागत में जमकर नारे लगाए।

गचिबोवली स्टेडियम में पीवी सिंधु के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। एयरपोर्ट से सिंधु स्टेडियम के लिए रवाना हुईं तो उनके पीछे हजारों की भीड़ थी। राज्य के डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार सिंधु की ट्रेनिंग पर ज्यादा ध्यान देगी, ताकि अगले ओलंपिक में वह गोल्ड मेडल ला सकें।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+