IPL 2019: विश्व कप से पहले दिनेश कार्तिक लाैटे रंग में, 97 रन बनाकर किया यह कमाल
नई दिल्ली। कोलकाता नाईट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) के कप्तान दिनेश कार्तिक(Dinesh Karthik) ने आईपीएल सीजन-12 के 43वें मुकाबले में खोई हुई फाॅर्म फिर से हासिल कर ली। इस सीजन नें वह ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके लेकिन राजस्थान राॅयल्स(Rajasthan Royals) के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चाैके व 9 छक्के शामलि रहे। कार्तिक अगर आखिरी गेंद पर चाैका लगा देते तो उनका शतक हो जाता लेकिन बावजूद इसके उन्होंने बड़ा कमाल कर दिखाया।
कार्तिक कोलकाता के लिए सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। दिनेश कार्तिक से पहले साल 2008 में ब्रैंडन मैक्कुलम ने आरसीबी के खिलाफ 158 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद दूसरे नंबर पर नाबाद 97 रन बनाने वाले कार्तिक का नाम है। वहीं, तीसरे नंबर पर मनीष पांडे हैं, जिन्होंने साल 2014 में पंजाब के खिलाफ 94 रन बनाए थे। वहीं कार्तिक की भी यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ पारी है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86 था।
विश्व कप के लिहाज से और कोलकाता के लिए इस पारी के बड़े मायने हैं क्योंकि एक पारी को छोड़ दें तो दिनेश कार्तिक इस आइपीएल में लगभग फेल साबित हुए हैं। यहां तक कि बतौर कप्तान भी दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड इस बार कुछ खास नहीं है। लेकिन, गुरुवार की रात खेली गई इस पारी से उनके अंदर आत्मविश्वास जागा होगा। कार्तिक ने इस पारी में 7वीं गेंद पर पहला रन लिया। इतना ही नहीं, दिनेश कार्तिक ने पहली दस गेंदों में मात्र 3 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने अगले 20 गेंदों में 38 और फिर आखिरी 20 गेंदों में 56 रन बनाकर अपने आइपीएल करियर का बेस्ट स्कोर बनाया। कार्तिक इस सीजन में खेले अबतक 11 मैचों में 214 रन ही बना सके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
