IPL Auction : RCB ने जिसे निकाला उसपर हो सकती है पैसों की बरसात, कोहली फिर चाहेंगे खरीदना
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज यानी कि 19 दिसंबर को होने जा रही है। नीलामी पहली बार कोलकाता में की जाएगी, जहां 338 खिलाड़ियों में से 73 खिलाड़ियों पर आखिरी मुहर लगेगी। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली जो पिछले सीजन में खूब आलोचनाओं का शिकार हुए, वो चाहेंगे कि इस बार एक मजबूत स्क्वायड तैयार किया जाए। लेकिन नीलामी से पहले इस फ्रेंचाईजी ने 12 खिलाड़ी रिलीज किए थे। इसमें कई बड़े खिलाड़ी रहे, लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी भी था जो माैजूदा समय खूब रन बरसा रहा है और अब कोहली चाहेंगे कि वो नीलामी दाैरान फिर से उस खिलाड़ी को टीम में जोड़ें।

कोहली चाहेंगे फिर से खरीदना
आरसीबी ने विंडीज के तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को रिलीज कर दिया था, लेकिन जो खेल इस खिलाड़ी ने अभी भारत के खिलाफ दिखाया है उसे देख साफ है कि उनपर एक बार फिर पैसों की बरसात होने जा रही है। विंडीज के खिलाड़ी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। टी20 मैचों में उनका बल्ला सबसे ज्यादा गजरता है। हेटमायर ने पिछला सीजन आरसीबी के लिए खेला था। यह उनका पहला सीजन था, जिसमें उन्हें 4.2 करोड़ रूपये में खरीदा था। वह 5 मैचों में सिर्फ 90 रन बना सके थे, जिस कारण आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन इस बार हेटमायर की बोली और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। हेटमायर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 7 छक्के और 11 चौके लगाकर ना सिर्फ तूफानी शतक लगाया बल्कि अपनी टीम को जीत भी दिलाई थी। ऐसे में अब फाॅर्म में दिख रहे हेटमायर को कोहली एक बार फिर से खरीदना चाहेंगे।

फाॅर्म में है हेटमायर
22 साल का ये खिलाड़ी फाॅर्म में चल रहा है। हेटमायर भारत के खिलाफ हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी विंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 151.89 के स्ट्राइक रेट से तीन मैचों में 120 रन जुटाये थे। हेटमायर का टी20 स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा है और वो टी20 में एक शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में हर फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी पर पैसा लगाने के लिए कोई पछतावा महसूस नहीं करेगी।
नीलामी में बिकने वाले 332 खिलाड़ी की सूची इस प्रकार है-

50 लाख रखा है बेस प्राइस
शिमरोन ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा है लेकिन उनकी बोली करोड़ों में लग सकती है। पिछले सीजन के लिए भी उन्होंने इतना ही बेस प्राइस रखा था। तब शिमरोन को खरीदने के लिए राजस्थान राॅयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदने के लिए पूरा जोर लगाया था लेकिन अंत में आरसीबी ने सिर्फ एक ही बार बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
