जानिए आईपीएल 10 के सबसे महंगे खिलाड़ी ने कहां खर्च किए पैसे?
आईपीएल 10 में सबसे महंगे बिकने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी रकम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस साल आईपीएल (2017) में बेन स्टोक्स को आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 14.5 करोड़ रुपए की रकम के साथ खरीदा था। स्टोक्स आईपीएल सीजन 10 के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। हालांकि स्टोक्स ने खुद को साबित भी किया।
उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम को फाइनल तक पहुंचने में मदद की। बेन स्टोक्स आईपीएल फाइनल से पहले अपने देश लौट गए थे और फाइनल में उनकी टीम को दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन बेन स्टोक्स को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
डेली मिरर से बातचीत में स्टोक्स ने खुलासा किया है कि उन्हेंनों आईपीएल से मिलने वाली रकम कहां खर्च की है। स्टोक्स ने कहा- "मैंने एक सुपरकार खरीदी है। हालांकि मैं बाकी पैसों को लंबे समय तक हाथ नहीं लगाऊंगा मगर मुझे खुद को खुश तो करना ही था और मुझे कारें बेहद पसंद हैं।"
उन्होंने कहा- "प्राइस टैग को देखते हुए हर कोई बात कर रहा था। बात ऐसी थी कि चाहे मैं अच्छा प्रदर्शन करता या खराब प्रदर्शन, पैसे तो मेरे पास रहते।" हालांकि स्टोक्स ने कहा कि कार खरीदने के अलावा उन्होंने पैसों को हाथ भी नहीं लगाया है और बचे हुए पैसों को लंबे समय तक खर्च नहीं करेंगे।
आपको बता दें कि बेन स्टोक्स इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। आईपीएल 10 में गुजरात लायंस के खिलाफ 63 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाकर स्टोक्स आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने थे। इससे पहले केविन पीटरसन ने 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
