बार्मी आर्मी ने उड़ाया कंगारूओं की विश्व कप 'जर्सी' का मजाक, वाॅर्नर की T-शर्ट पर लिखा 'बेईमान'

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने विश्व कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से पंगा ले लिया है। अब फिर से यह संभावनाएं जाग उठी हैं कि एशेज सीरीज की तरह विश्व कप मैचों के दाैरान भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच खींचातानी देखने को मिल सकती है। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टूर्नामेंट की शुरूआत होने से पहले इंग्लैंड के फैंस क्लब बार्मी-आर्मी ने मजाक उड़ाया है। मजाक भी ऐसा कि जिसने कंगारू खिलाड़ियों के पुराने दर्द ताजे कर दिए।

दरअसल, बार्मी-आर्मी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने ट्विटर पर बाॅल टेंपरिंग के कारण एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर की आस्ट्रेलिया टीम की जर्सी में एक तस्वीर शेयर की। इस जर्सी में आस्ट्रेलिया हटा दिया गया जबकि 'चीट्स' (बेईमान) लिखा हुआ है। इसके अलावा वॉर्नर के साथ नाथन लियोन और मिशेल स्टार्क की भी तस्वीर डाली। इसमें दोनों खिलाड़ी हाथ में गेंद की जगह सैंड पेपर लिए हुए हैं।

लैंगर ने दिया जवाब
वहीं इंग्लैंड की इस हरकत का जवाब ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने बड़ी सरल भाषा में दिया। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम वर्ल्ड कप में इस तरह के स्वागत से हैरान नहीं होगी। हम इसके लिए तैयार हैं। वर्ल्ड कप में यह विवाद शायद कम उठे, लेकिन उसके बाद एशेज सीरीज में इस तरह की बातें ज्यादा होंगी।'

फिक्सिंग में बदनाम हुआ था ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड के फैंस ने इस तरह की हरकत कर ऑस्ट्रेलिया के भरे हुए जख्मों पर फिर से नमक छेड़कर ताजा करने की कोशिश की है। पिछले साल वॉर्नर और स्टीव स्मिथ मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बॉल टेंपरिंग करते पकड़े गए थे। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने उनपर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 साल के लिए निलंबित कर दिया। इनके साथ कैमरून बेहनक्राॅफ्ट भी शामिल थे जो विश्व कप में शामिल नहीं हैं। फिलहाल स्मिथ-वाॅर्नर पुराने समय को भूलाकर आगे बढ़ चुके हैं। बता दें कि विश्व कप की शुरूआत इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई को होने जा रही है जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को होगा।

Story first published: Friday, May 10, 2019, 17:35 [IST]
Other articles published on May 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+