इंग्लैंड अगर विश्वकप और एशेज चैंपियन बना, तो भी अपना पद छोड़ेंगे ट्रेवर बेलिस
नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ट्रेवर बेलिस इतिहास बनाने के मुहाने से केवल एक मैच दूर खड़े हैं। 14 जुलाई के दिन इंग्लैंड पहली बार विश्व कप जीतने के लिए लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर उतरेगा। इंग्लैंड की टीम शक्तिशाली है, यह उसका अपना मैदान है और उसके सामने छुपी रुस्तम न्यूजीलैंड है जिसने सेमीफाइनल में अप्रत्याशित अंदाज में भारत को हराकर यहां तक जगह बनाई है। न्यूजीलैंड के विपरीत इंग्लैंड ने अपने पिछले तीन मैच लगभग एकतरफा अंदाज में जीतकर खुद को एक बार फिर खिताब का प्रबल दावेदार बना दिया है।
ऐसा होता है ट्रेवर बेलिस के लिए बहुत बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि होगी। इसके बावजूद बेलिस टीम के साथ आगे नहीं बने रहना चाहते हैं। 56 साल के ऑस्ट्रेलियाई बेलिस की कोचिंग में अगर इंग्लैंड विश्व कप के बाद एशेज भी जीत जाता है तो भी बेलिस इंग्लैंड के साथ नहीं बने रहेंगे। बेलिस का इंग्लैंड के साथ मौजूदा करार इसी साल सितंबर में खत्म होने जा रहा है ऐसे में उनका कहना है- मेरा हमेशा से मानना रहा है कि चार या पांच साल काफी होतें हैं, फिर चाहे आप इनमें अच्छा करो या फिर ना करो।
बेलिस का कहना है कि अब नए कोच का समय आ गया है जो इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अगले स्तर तक लेकर जाए। बेलिस ने इस दौरान बताया कि पिछले विश्व कप में जल्द बाहर होने के बाद उन्होंने और इंग्लिश टीम ने 2019 के संस्करण के लिए योजना बनाई थी और अब वे इसको जीतने के करीब खड़े हैं। बेलिस ने अपनी टीम को जीत का यह मंत्र दिया है कि उधर-इधर की बातों पर बिल्कुल ध्यान ना दो जो यह बता रही हैं कि इंग्लैंड फेवरेट टीम है। केवल उस खेल पर ध्यान दो जो हम पिछले कुछ समय से लगातार खेलते आ रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
