नई दिल्ली। भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 मैचों की श्रंखला के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। अगले माह जनवरी में होने वाली सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
8 दिसंबर को होने वाले टेस्ट में भी पार्थिव होंगे टीम इंडिया के विकेट कीपर
इंग्लैंड की वनडे टीम की कमान इयॉन मॉर्गन के हाथों में दी गई है, जबकि विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को एक बार फिर से टीम में जगह दी गई है। एलेक्स को बांग्लादेश के दौरे के बाद टीम से बाहर होना पड़ा था।
जो रूट को एक बार फिर से वनडे की टीम में वापस बुलाया गया है। रुट मौजूदा समय में टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। बेन डकेट, स्टीवेन फिन और जेम्स विंस को टीम में जगह नहीं मिली है।
आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज भारत के साथ खेलेगी। पहला वनडे 15 जून को पुणे में खेला जाना है।
वनडे टीम
इयॉन मोर्गन(कप्तान), मोईन अली, जोनाथन बेयरस्टो, जेक बॉल, सैम बिलिंग्स, जॉस बटलर, लियाम डॉसन, एलेक्स हेल्स, लियॉम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विलि, क्रिस वोक्स
टी-20 टीम
इयॉन मोर्गन(कप्तान), मोइनल अली, जेक बॉल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, लियॉम डॉसन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विलि