For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

41 साल की उम्र में टी20 में जड़ा शतक, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अगर आप फिट हैं तो किसी भी उम्र में खेल के किसी भी प्रारूप में इतिहास रच सकते हैं।

लंदन। अगर आप फिट हैं तो किसी भी उम्र में खेल के किसी भी प्रारूप में इतिहास रच सकते हैं। इसका जीता जागता सबूत इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर पॉल कॉलिंगवुड हैं। टी20 क्रिकेट में पॉल कॉलिंगवुड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी हां, दरअसल कॉलिंगवुड टी20 में शतक जमाने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा किया है नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में, जहां कॉलिंगवुड ने डरहम के लिए खेलते हुए नाबाद शतकीय पारी खेल डाली।

10 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए
रविवार को खेले गए इस मैच में कॉलिंगवुड ने वूस्टरशायर के खिलाफ 108 रन की बेहतरीन पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। आफको बता दें कि उन्होंने कुल 60 गेंदों में 108 रन बनाए। गौर करने वाली बात ये है कि कॉलिंगवुड का ये टी20 में पहला शतक है। इसी शतक के साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए।

इंग्लैंड के ही खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड
कॉलिंगवुड से पहले इंग्लैंड के ही पूर्व क्रिकेटर ग्रीम हिक ने वूस्टरशायर के खिलाफ 110 रनों की पारी खेली थी। हालांकि दोनों की उम्र में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। रविवार को शतक बनाते समय कॉलिंगवुड की उम्र 41 साल 65 दिन थी जबकि हिक ने 41 साल 37 दिनों में ये कारनामा किया था। इन दोनों के अलावा दुनिया में किसी अन्य बल्लेबाज ने 40 की उम्र पार करने के बाद टी20 क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है।

फिर भी हार गई टीम
हालांकि कॉलिंगवुड के शतक के दम पर बनाए गए 201 के लक्ष्य को भी डरहम डिफेंड नहीं कर सकी और वूस्टरशायर ने सिर्फ 18.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कॉलिंगवुड की बात करें तो उन्होंने 35 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 33 पारियों में 18.80 के औसत से 583 रन बनाए। कॉलिंगवुड ने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्‍ट, 197 वनडे और 35 टी20 मैचों में शिरकत की है। टेस्‍ट मैचों में उनके नाम 4259, वनडे में 5092 और टी20 में 583 रन दर्ज हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+