For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान को ODI में 3-0 से धोने के बाद T20i के लिए इंग्लैंड की नियमित टीम की घोषणा

England announces T20I Squad against Pakistan, Eoin Morgan returns| Oneindia Sports

नई दिल्लीः आखिर पाकिस्तान पर दोयम दर्जे की टीम की शानदार विजय के बाद इंग्लैंड ने अब अपनी प्रोपर सफेद गेंद टीम की घोषणा कर दी जो पाक टीम के लिए और डर वाली बात है। पाकिस्तान पहले ही बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम से 3-0 से हार चुका है और अब उसको तीन ही मैचों की टी20 सीरीज में भी उतरना पड़ेगा। ईसीबी ने बुधवार को घोषणा कर दी है कि इयोन मोर्गन की टीम वापस आ रही है जिसमें नियमित खिलाड़ी हैं। ये सभी खिलाड़ी कोरोना के चलते क्वारेंटीन पूरा करने के बाद आ रहे हैं।

बेन स्टोक्स को अब टी20 से आराम दिया जाएगा, हालांकि वे वनडे मैचों में कुछ भी खास नहीं कर पाए थे लेकिन इंग्लैंड चाहेगा यह ऑलराउंडर द हंड्रेड के अलावा भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए तरोताजा रहे। वनडे टीम में प्रभावित करने वाले अंग्रेज खिलाड़ी लुईस ग्रेगरी, जैक बॉल, साकिब महमूद और मैट पार्किंसन ने 16 सदस्यीय टी20 इंटनेशनल टीम में जगह पाने में कामयाबी हासिल की है।

हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 खेले थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नहीं दिखाई देंगे। वे हैं- क्रिस वॉक्स, सैम करन, मार्क वुड, लियाम डॉसन और सैम बिलिंग। रिपोर्ट के आधार पर जानकारी यह भी है कि कोच सिल्वरवुड को भी ब्रेक दिया गया है। ऐसे में पॉल कॉलिंगवुड हेड कोच की भूमिका में दिखेंगे। कहने वाली बात नहीं कि इस समय इंग्लैंड और भारतीय क्रिकेट टीम में एक जैसी चीजें चल रही हैं। भारत में भी राहुल द्रविड़ श्रीलंका में कोचिंग करने गए हैं।

मैच का पहला T20I 16 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। 18 जुलाई को दूसरे T20I के लिए लीड्स के हेडिंग्ले में टीमें एकजुट होंगी। उसके बाद, श्रृंखला का समापन 20 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

इंग्लैंड T20I टीम बनाम पाकिस्तान: इयोन मॉर्गन (c), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जेक बॉल, टॉम बैंटन, जोस बटलर, टॉम कुरेन, लुईस ग्रेगरी, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डेविड मालन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद , जेसन रॉय, डेविड विली

Story first published: Wednesday, July 14, 2021, 15:05 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+