Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद कैफ को आईपीएल से पहले मिली बड़ी खुशी की खबर, लगा बधाईयों का तांता

नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को आईपीएल शुरू होने से पहले एक बड़ी खुशी की खबर मिली है। मोहम्मद कैफ की बीवी पूजा को मंगलवार को बेटी पैदा हुई है। इस खुशी के मौके पर कैफ को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। कैफ दूसरी बार पिता बने हैं। उनका एक पांच साल का बेटा कबीर है।

ट्विटर पर दी जानकारी

ट्विटर पर दी जानकारी

मोहम्मद कैफ ने मंगलवार को ट्वीट कर अपने दूसरी बार पिता बनने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके परिवार में एक और मेहमान आया है। उनकी पत्नी पूजा ने एक सुंदर सी बच्ची को जन्म दिया है। कैफ ने बताया कि मां और बेटी दोनों सेहतमंद हैं।

साथी क्रिकटरों ने दी बधाई

साथी क्रिकटरों ने दी बधाई

36 साल के मोहम्मद कैफ के बेटी के पिता बनने की बात ट्विटर पर साझा करने के बाद साथी क्रिकटरों ने उन्हें लगातार बधाई दे हैं। सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, विराट कोहली, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा, अभिनेता सुनील शेट्टी, बोमन ईरानी और कई मशहूर हस्तियों के साथ-साथ बड़ी तादाद में लोग ट्विटर पर कैफ को लगातार बधाई दे रहे हैं।

गुजरात लायंस का हिस्सा हैं कैफ

गुजरात लायंस का हिस्सा हैं कैफ

5 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के दसवें सीजन में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। यूपी के इलाहाबाद के रहने वाले मोहम्मद कैफ 2017 आईपीएल में गुजरात लायंस के साथ सहायक कोच के रूप में जुड़े हैं। कैफ आईपीएल में इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और किंग्स XI पंजाब की टीम के लिए भी खेल चुके हैं।

 ट्विटर पर रहते हैं काफी सक्रिय

ट्विटर पर रहते हैं काफी सक्रिय

भले ही पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट में कैफ कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं लेकिन अपने प्रशंसकों से वो सोशल मीडिया के जरिए लगातार जुड़े हैं। देश-दुनिया के तमाम मुद्दों पर भी वो लगातार अपनी राय रखते रहते हैं। हालांकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट के अलावा वो गुजरात लायंस के सहायक कोच भी हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+