For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फ़ेडरर हारे, नडाल हो सकते हैं नंबर एक

By Staff
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडरर का ख़िताब ख़तरे में है. उनके सिनसिनाटी ओपन के तीसरे दौर हारने के बाद राफ़ेल नडाल नंबर एक हो सकते हैं.

सिनसिनाटी ओपन टेनिस के तीसरे दौर में 16वीं वरीयता प्राप्त इवो कारलोविक ने फ़ेडरर को 6-7 6-4 6-7 से हरा दिया.

इसके बाद दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी राफ़ेल नडाल टेनिस खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर पहुँच सकते हैं.

प्रतियोगिता के क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में उन्होंने टॉमी हास को 6-4 7-6 से हराया.

जिसके बाद राफ़ेल नडाल ने कहा, "मैं जानता हूँ कि मैं अच्छे स्थिति में हूँ, लेकिन मैं इसके बारे में अधिक नहीं सोचता हूँ."

बादशाहत

रोजर फ़ेडरर पिछले 234 हफ़्ते से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के स्थान पर बने हुए हैं. लेकिन टोरंटो में पिछले हफ़्ते फ़्रांस के गिल्स सीमोन से हारने के बाद इस बात की संभावना बन गई थी कि नडाल इस हफ़्ते सिनसिनाटी ओपन में वरीयता सूची में पहले नंबर पर पहुँच सकते हैं.

मैं जानता हूँ कि मैं अच्छे स्थिति में हूँ, लेकिन मैं इसके बारे में अधिक नहीं सोचता हूँ
विंबलडन और रोलैंड गैरॉस में फ़ेडरर को हराने के बाद नडाल दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी होने का दावा कर सकते थे, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा वह रविवार को होने वाले फ़ाइनल मुक़ाबला जीतने के बाद कर सकते हैं.

अगर वह सिनसिनाटी ओपन का ख़िताब नहीं जीत पाते हैं तो भी वह फ़ेडरर को पछाड़ने के लिए अगले हफ़्तों में अधिक से अधिक प्वाइंट्स जीत सकते हैं.

इवो कारलोविक से मिली हार इस सत्र में फ़ेडरर की 11वीं हार है. कारलोविक से वह सात मैचों में पहली बार हारे हैं.

चीन में होने वाले ओलंपिक खेलों में उनकी असली परीक्षा होगी, जहाँ हो सकता है कि वह दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी के रूप में खेलें.

रोजर फ़ेडरर ने कहा, "मैंने इवो कारलोविक को कोर्ट के हर हिस्से में खेलाया और वह वास्तव में बढ़िया खेला."

फ़ेडरर की उम्मीद

उन्होंने कहा, "अगर वह इस तरह की सर्विस करता है तो आप क्या कर सकते हैं, अगर मैं पहले सेट जीत गया होता तो मैं आज यहाँ होता जो कि दूसरी स्थिति होती."

अगर वह इस तरह की सर्विस करता है तो आप क्या कर सकते हैं, अगर मैं पहले सेट जीत गया होता तो मैं आज यहाँ होता जो कि दूसरी स्थिति होती
साढ़े चार साल तक दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी रहने के बाद जब उनका ख़िताब छिनता दिख रहा था तो वह हताश नहीं दिख रहे थे.

उन्होंने कहा, "यह साल कठिन था, इसका अंदाज मुझे साल के शुरू में ही हो गया था.इसके बाद भी मैं सोचता हूँ कि यह बढ़िया साल होगा"

फ़ेडरर ने कहा, " मुझे आशा है कि ओलंपिक और यूएस ओपन में इस बात को मैं साबित कर दूँगा."

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+