Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम को वर्ल्‍ड कप जीताने की आस लिए जैक्‍स कॉलिस ने कहा अलविदा

जोहांसिबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के स्‍टार क्रिकेटर जैक्‍स कालिस ने आखिरकार अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। यूं तो कालिस ने दिसंबर 2013 में ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी लेकिन उस समय उन्‍होंने कहा था कि वह वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

कालिस ने दिसंबर में यह भी बताया था कि उनका मकसद वर्ष 2015 में होने वाले वर्ल्‍ड कप के दौरान अपने देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करना है।

साउथ अफ्रीका की टीम श्रीलंका से दौरा पूरा करके लौटी है। बुधवार को कैलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि मुझे श्रीलंका में इस बात का अहसास हुआ कि एक और विश्‍वकप खेलने का मेरा सपना अब काफी दूर है।

कालिस की मानें तो उस दौरे पर ही उन्‍हें लगने लगा था कि उनका समय अब पूरा हो चुका है।

जैक्‍स कालिस आईपीएल के साथ भी जुड़े हुए हैं और वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्‍सा हैं। कालिस की मानें तो वह इस टीम के साथ जरूर जुड़े रहेंगे। कालिस के मुताबिक वह हर तरह के क्रिकेट से अलग नहीं हो रहे हैं क्‍योंकि सिडनी थंडर के साथ उनका दो साल का कॉन्ट्रैक्ट है।

उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर संभव हुआ तो वह कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल का खिताब बचाने में भी मदद करेंगे।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गाट ने इस मौके पर कहा कि जैक्‍स कालिस के रूप में दक्षिण अफ्रीका को दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी मिला।

निश्चित रूप से वह अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+