मुंबई। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए होने वाली सेलेक्शन कमेटी की बैठक तीन घंटे बाद शुरू हुई। पहले खबर आई थी कि मीटिंग आज नहीं हो पाएगी लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट की बनाई गई लोढ़ा कमेटी ने बीसीसीआई के पांच मेंबर वाले सिलेक्शन पैनल को टीम सिलेक्शन की इजाजत दे दी।
फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। उम्मीद के मुताबिक विराट कोहली की बतौर कप्तान ताजपोशी वनडे और टी20 सीरीज के लिए हो गई है। लंबे अरसे बाद टीम में युवराज सिंह की वापसी हुई है। जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के दोनों ही फार्मेट के लिए सेेलेेक्ट हुुए हैं।
टीम इंडिया....