कुलदीप यादव ने बताया क्यों पहनते हैं 23 नंबर की जर्सी, क्रिकेटर नहीं बनते तो करते यह काम
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 2 बार एकदिवसीय मैचों में हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले इकलौते गेंदबाज कुलदीप यादव ने अब तक महज 60 ही मैच खेले हैं लेकिन विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली है। अपने अब तक के करियर में कुलदीप ने 60 वनडे मैच खेलकर 1014 विकेट, 6 टेस्ट मैच खेलकर 24 विकेट और 21 टी20 मैच खेलकर 39 विकेट हासिल किये हैं। कुलदीप यादव ने इस दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किये हैं जिसमें वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने स्पिन गेंदबाज बने हैं जबकि ओवरऑल लिस्ट में दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं।
और पढ़ें: थम नहीं रहा शेन वॉर्न और स्टीव वॉ के बीच का विवाद, दिग्गज स्पिनर ने बताया था सबसे स्वार्थी
इस लिस्ट में अजीत अगरकर सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 23 वनडे में 50 विकेट झटके थे जबकि कुलदीप ने यह आंकड़ा 24 मैचों में पूरा किया था। लॉकडाउन के बीच खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं, इस बीच कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम किस्सों के बारे में खुलासा किया है।
और पढ़ें: अश्विन बोले- 200 बनाने के लिये कोहली का रन आउट जरूरी, रोहित ने दिया जवाब

अगर क्रिकेटर न होते तो क्या बनते कुलदीप
इस वीडियो में कुलदीप यादव ने बताया कि वह बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन उनका यह सपना अगर पूरा नहीं हो पाता तो वो अपनी मां का सपना पूरा करने की कोशिश करते और डॉक्टर, इंजीनियर और पायलट में से कुछ बन जाते।
उन्होंने कहा, ‘चूंकि मैं पढ़ाई में भी बहुत अच्छा था। विशेषकर एयरोनॉटिक्स साइंस मुझे बहुत पसंद थी। इसलिए संभव है मैं पायलट होता। हालांकि, इस समय कुछ कह नहीं सकता।'

कोच की तरह थे माही भाई, यह खाना है सबसे पसंद
इस वीडियो में पहला सवाल महेंद्र सिंह धोनी को लेकर था जिसके जवाब ने कुलदीप ने कहा कि उनके करियर को बनाने में माही भाई का बड़ा योगदान रहा। भारतीय टीम में चुने जाने के बाद से लेकर अब तक हर कदम पर उनका साथ मिला है। कुलदीप ने धोनी को अपने कोच की तरह बताया। वहीं दूसरे सवाल का जवाब देते हुए कुलदीप ने कहा कि उनका पसंदीदा खाना राजमा चावल है तो पसंदीदा क्रिकेटर पाजी (सचिन तेंदुलकर) हैं।

कुलदीप ने बताया क्यों पहनते हैं जर्सी नंबर 23
इस वीडियो के दौरान कुलदीप ने कई सवालों का जवाब दिया लेकिन एक खास सवाल था जिसमें पूछा गया कि वह जर्सी नंबर 23 क्यों पहनते हैं। इसके जवाब में पहले तो कुलदीप मुस्कुराये फिर इसे पहनने के पीछे का खुलासा किया।
उन्होंने कहा,' मेरे लिये शेन वॉर्न हमेशा से गेंदबाजी में प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर मैंने खेलना शुरु किया। वह जब खेलते थे तो उनकी जर्सी का नंबर भी 23 ही था। इसीलिये मैं भी 23 नंबर की जर्सी पहनता हूं।'
|
कौन है भारतीय टीम का सबसे अच्छा फुटबॉलर
इस वीडियो के दौरान कुलदीप यादव ने बताया कि अगर उन्हें पुराने समय के दिग्गज खिलाड़ियों के आगे गेंदबाजी करने का मौका मिले तो वह किसे गेंद फेंकना चाहेंगे, जिसके जवाब में उन्होंने ब्रायन लारा का नाम लिया जो कि स्पिन के खिलाफ बहुत अच्छा खेलते थे। कुलदीप ने अपने पसंदीदा विदेशी टीम की बात करते हुए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि टीम इंडिया में सबसे अच्छा फुटबॉलर कौन है? तो उसके जवाब में उन्होंने कहा, टीम इंडिया में केएल, मनीष पांडे, श्रेयस, शिखी पाजी, विराट भाई और माही भाई फुटबॉल खेलते हैं, लेकिन माही भाई सबसे अच्छा फुटबॉल खेलते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
