यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में सेरेना विलियम्स को 19 वर्षीय बिआंका ने हराया
नई दिल्ली। यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में सेरेना विलियम को हार का सामना करना पड़ा है। 19 वर्षीय बिआंक एंड्रेस्कू ने सेरेना विलियम्स को हरा दिया है। बिआंका ने सेरेना को 6-3, 7-5 से यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में हरा दिया है। पहले सेट में जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद दूसरे सेट में बिआंका ने सेरेना को वापसी का भी मौका नहीं दिया है। इस जीत के साथ ही बिआंका ने यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है।
इससे पहले अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने वीरवार को सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को हराकर 10वीं बार यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी। सेरेना ने यह मैच 6-3, 6-1 से अपने नाम किया। इससे पहले छह बार की चैंपियन सेरेना ने चीन की युवा खिलाड़ी वांग किआंग को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से आसानी से हराकर सेमीफाइनल में जग बनाई थी।
इस हार के बाद सेरेना 24वां ग्रैंड स्लैम जीतकर इतिहास रचने से चूक गईं। फाइनल मुकाबले में अमेरिका का दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियंस को हराकर कनाडा की बिआंका ने यह खिताब अपने नाम किया है। यूएस ओपन जीतने वाली बिआंका पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। बिआंका की जीत पर कनाडा के प्रधानमंत्री सस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट करके उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा आपने इतिहास रच दिया और पूरे देश को आप पर गर्व है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
