For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड ने दिया टीम इंडिया को झटका! ऐसे बनी आईसीसी की नंबर वन टीम

नई दिल्ली। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बादशाहत कायम रखने के एक दिन बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। जी हां, दरअसल इंग्लैंड की टीम भारत को पछाड़कर आईसीसी वनडे रैकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई है। इंग्लैंड को 2014-15 के सत्र के कारण फायदा मिला है, जिसमें पूर्ण सदस्यों के खिलाफ 25 में से उसने सात वनडे ही जीते थे। अब उस सत्र को हटा दिया है। आईसीसी की सालाना वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड ने 8 अंक हासिल कर भारत को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। इंग्लैंड जनवरी 2013 के बाद पहली बार रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा है।

इंग्लैंड को यह उपलब्धि लगातार 6 वनडे सीरीज जीतने पर हासिल हुई। उसने 2017 में भी हुई चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल भी खेला था। 2019 में इंग्लैंड में ही आईसीसी वर्ल्ड कप होना है। इससे पहले उसे स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलनी है। 2015-16, 2016-17 को 50 प्रतिशत गिना गया है। पिछली बार जनवरी 2013 में वनडे रैकिंग में शीर्ष पर आई इंग्लैंड टीम के 125 अंक हैं।

दूसरी ओर भारत एक अंक गंवाकर 122 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गया है, जिसके 113 अंक है। न्यूजीलैंड उससे एक अंक पीछे चौथे स्थान पर है। वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आठ अंक गंवाकर पांचवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान छठे स्थान पर है।

हालांकि इससे एक दिन पहले भारत ने टेस्ट रैंकिंग में अपनी बागशाहत को और मजबूत कर लिया। दरअसल मंगलवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत दक्षिण अफ्रीका से आगे पहले नंबर पर है। भारत के 125 रेटिंग अंक हैं।

Story first published: Wednesday, May 2, 2018, 16:33 [IST]
Other articles published on May 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+