oi-Akash
नई दिल्ली। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। लार्डस के मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड की पूरी पारी 184 रन पर ही ऑल आउट हो गई, सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक जो की लगातार अपना 153वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और एलन बॉर्डर की बराबरी की है उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेलकर टीम को थोड़ा संभाला लेकिन और सभी बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा सके। गौरतलब हो की इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और हसल अली ने 4-4 विकेट झटके हैं। खास बात यह रही की इस मैच में इंग्लैड के 6 विकेट 35 रन के अंदर ही गिर गए।
ब्रेक के बाद बदल गया खेलः इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड के तीन विकेट 43 रन पर निकल गए थे. कुक ने एक छोर संभाले रखा। उनके अलावा बेन स्टोक्स (38), जॉनी बेयरस्टॉ (27) और जोस बटलर (14) ही दोहरे अंक में पहुंचे थे। चाय के ब्रेक होने से पहले इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 165 रन था लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान में टिक ही नहीं सका और पूरी टीम 184 रन पर ही सिमट गई। इसके साथ ही इंग्लैंड ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जोड़ लिया, दरअसल अपने घरेलू पिच पर पिछले 9 सालों में सबसे कम स्कोर पर उनकी टीम ढेर हुई है। वहीं पाकिस्तान की अगर बात करें तो दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने एक विकेट खोकर 50 रन बना लिए थे।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, May 25, 2018, 10:46 [IST]
Other articles published on
May 25, 2018