For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL11: कोच ने किया था इनकार, फिर भी IPL से पहली बार जुड़ेगा ये बड़ा नाम

नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सीजन की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार रात बंद हो गई। इस सीजन में कई ऐसे बड़े नाम हैं जो काफी समय बाद नीलाम होंगे। कई ऐसे नाम भी हैं जो पहली बार आईपीएल से जुड़ेंगे लेकिन इन सब में एक नाम ऐसा भी है जो बेहद खास है। जी हां, दरअसल हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट की, रूट ने पहली बार आईपीएल नीलामी के लिए अपना नाम दिया है।

ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज 4-0 से हार चुके इंग्लैंड के कप्तान जो रूट इस समय आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं लेकिन फिर भी रूट के टैलेंट पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। क्रिकेट के बड़े से बड़े दिग्गज रूट को उन चार खिलाड़यों के सामन बताते हैं जो इस समय वर्ल्ड क्रिकेट पर राज कर रहे हैं जिनमें स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, केन विलियमसन और जो रूट खुद शामिल हैं।

27 जनवरी और 28 जनवरी को बेंगलुरू में होने वाली आईपीएल 11 की नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए 1122 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। आठ आईपीएल फ्रैंचाइजी को भेजी गई लिस्ट में 281 कैप्ड खिलाड़ी, 838 अनकैप्ड खिलाड़ी, 778 भारतीय और तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

जो रूट इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी बेन स्टोक्स के साथ आईपीएल नीलामी में रिकॉर्ड बना सकते हैं। हालांकि बिजी इंटरनेशनल शेड्यूल को देखते हुए इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने जो रूट से आईपीएल में न खेलने का आग्रह किया था। ब्रिटिश मीडिया के हवाले से बेलिस ने कहा था, "कुछ दिनों पहले हमने उससे (रूट) चर्चा की चर्चा की थी, मैंने उन्हें सुझाव दिया था कि उसे खेलना नहीं चाहिए, उसे ब्रेक लेना चाहिए"।

हालांकि अब जो रूट आईपीएल खेलते नजर आ सकते हैं। रूट का मानना है कि अगर वे इसी तरह सीमित ओवर के खेल से ब्रेक लेते रहे तो उनका करियर डाउन होता चला जाएगा। रूट अगला टी20 व 50 ओवर के वर्ल्डकप में खेलना चाहते हैं इसी की तैयारी के लिए वे अब आईपीएल में अपना दम दिखाते नजर आएंगे।

Story first published: Saturday, January 13, 2018, 11:45 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+