Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली के इस काम के लिए पीएम मोदी ने की उनकी तारीफ

नई दिल्ली। स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया वादा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली नहीं भूले हैं। मध्य प्रदेश स्थित इंदौर के खेल मैदान में कोहली ने कुछ ऐसा किया कि पीएम मोदी ने उनकी बड़ाई की।

दरअसल, इंदौर में प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट तब कैमरे में कैद हो गए जब वो मैदान पर फेंकी हुई बोतलें इकट्ठा कर कूड़ेदान में डाल रहे थे।

घर से अलग रहने का दबाव बनाए पत्नी तो पति दे सकता है तलाक

हालांकि फेंकी गई बोतलों की सफाई अमूमन सफाई कर्मी करते हैं लेकिन विराट ने खुद ही सारी बोतल उठाई और कूड़ेदान में फेंका।

ये लिखा पीएम और विराट ने

जब पीएम मोदी ने एक निजी न्यूज चैनल पर विराट की बोतल फेंकते हुए देखा तो उन्होंने ट्वीटर पर उनकी बड़ाई की और बधाई दी।

2024 तक दुनिया को अपनी इस ताकत का एहसास करा सकता है चीन

पीएम ने लिखा है कि प्रिय कोहली, मैंने एक न्यूज चैनल पर स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ा देखा। आपका यह प्रयास प्रेरित करेगा।

पीएम मोदी की ओर से मिले इस संदेश के बाद कोहली ने भी उन्हें शुक्रिया कहा। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि शुक्रिया सर, हम सभी देश को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आपकी ओर से मिली तारीफ के बाद गर्व महसूस कर रहा हूं।

मैथ्यू: मरने वालों की संख्या पहुंची 400, 6 लाख घर प्रभावित

/news/india/supreme-court-said-hindu-man-can-divorce-wife-seprate-from-parents-387241.html

बता दें कि इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम मध्य प्रदेश के होलकर स्टेडियम में है, जहां उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच 8 अक्टूबर को खेलना है। कोहली इस टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+