For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs AUS: सिर पर चोट लगने की वजह से बाहर हुए स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया ने दिया 295 का लक्ष्य

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है। 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम शुक्रवार को मैदान पर वनडे सीरीज खेलने के लिये उतरी है। हालांकि मैच शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्टीव स्मिथ के रूप में बड़ा झटका लगा। मैनचेस्टर के मैदान पर खेले जा रहे इस पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और कप्तान इयोन मोर्गन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

और पढ़ें:IPL 2020: सभी टीमों ने किया था रिजेक्ट, पर चेन्नई सुपर किंग्स ने किया पिक, जानें क्या है खास

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिये कोरोना वायरस के कारण लंबे समय के बाद खेली जा रही यह पहली सीरीज है जिसमें उसका अब तक कुछ खास नहीं रहा है। मैनेचेस्टर के मैदान पर भी उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और जल्दी विकेट खोने के बाद मध्यक्रम ने पारी को संभाला और निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 294 रन बनाये और इंग्लैंड के सामने 295 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

और पढ़ें: IPL 2020: खिलाड़ियों से संपर्क कर सकते हैं मैच फिक्सर-सट्टेबाज, ACU ने बताया क्या है रोकने का प्लान

चोट लगने की वजह से बाहर हुए स्टीव स्मिथ

चोट लगने की वजह से बाहर हुए स्टीव स्मिथ

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर पहला वनडे मैच खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में स्टीव स्मिथ को शामिल नहीं किया। कप्तान एरॉन फिंच ने इसके पीछे का कारण बताते हुए साफ किया कि गुरुवार को अभ्यास के दौरान एक गेंद स्टीव स्मिथ के सिर पर लग गई थी जिसके बाद टीम ने एहतियात के तौर पर उन्हें पहले मैच से आराम देने का फैसला किया। वहीं अभ्यास के दौरान एक गेंद उनके सिर पर लग गई थी।

उल्लेखनीय है कि जब कोचिंग स्टाफ का एक सदस्य नेट पर गेंद फेंक रहा था तो उसी समये एक गेंद स्टीव स्मिथ के सिर पर जा लगी। फिलहाल डॉक्टर्स उनके कनकशन के लिए जांच कर रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि वह सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

इंग्लैंड को जीत के लिये 295 रनों की दरकार

इंग्लैंड को जीत के लिये 295 रनों की दरकार

इंग्लैंड के हाथों टी20 सीरीज गंंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे सीरीज में वापसी करते हुए इस पर कब्जा जमाना चाहती है। हालांकि मैनचेस्टर में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शुरुआत उनके मन-मुताबिक नहीं हुई। सलामी बल्लेबाड डेविड वॉर्नर महज 6 रन ही बना सके और आउट हो गये। वहीं एरॉन फिंच भी महज 16 रनों का योगदान दे सके।

ऑस्ट्रेलिया के लिये मार्कस स्टॉयनिस (43), मिचेल मार्श (73) और ग्लेन मैक्सवेल (77) की पारियों ने टीम को संभालने का काम किया और अहम पारियां खेलकर टीम का स्कोर 294 पहुंचाया।

आर्चर-वुड ने किया कमाल, बल्लेबाजों ने टेके घुटने

आर्चर-वुड ने किया कमाल, बल्लेबाजों ने टेके घुटने

इंग्लैंड के लिये तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट हासिल किये। वहीं आदिल राशिद ने 2 विकेट तो क्रिस वोक्स ने 1 विकेट हासिल किया।

इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन:

जैसन रॉय, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन:

आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्कस स्टोयनिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।

Story first published: Saturday, September 12, 2020, 18:33 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+