For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्मिथ की चोट के कारण टेस्ट क्रिकेट में बना ऐसा रिकाॅर्ड जो पहले कभी नहीं बना

नई दिल्ली। एशेज सीरीज के दूसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पहली पारी के दाैरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोटिल हो गए थे। स्मिथ के गले पर आर्चर की तेज बाउंसर लगी जिसने एक समय सभी को चाैंका दिया था। हालांकि चोट खाने के बाद स्मिथ फिर कुछ समय बाद बल्लेबाजी के लिए आए गए जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद टीम प्रटबंधन ने उन्हें दूसरी पारी में खेलने पर नहीं भेजा, इसी के साथ स्मिथ के चोटिल होने कारण टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा रिकाॅर्ड बन गया जो पहले कभी नहीं बना।

दरअसल, दूसरी पारी के दाैरान स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। इसके साथ ही लाबुशेन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो कभी नहीं टूटेगा। टेस्ट क्रिकेट में नए नियम के तहत सब्स्टीट्यूट बनकर खेलने वाले लाबुशेन पहले क्रिकेटर बन गए हैं। लाबुशेन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साथी खिलाड़ी के गले में चोट लगने पर हल्की बेहोशी छाने पर उनकी जगह लेने वाले पहले खिलाड़ी बने और इसके बाद उन्होंने दमदार अर्धशतक जमाया जिससे ऑस्ट्रेलिया रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एशेज टेस्ट ड्रा कराने में सफल रहा।

जब उस्‍मान ख्‍वाजा आउट हुए तो लाबुशेन नंबर 4 पर बल्‍लेबाजी को उतरे. उन्‍होंने सौ गेंदें खेलते हुए 59 रन बनाए। इससे पहले केवल फील्डिंग के लिए सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी की व्यवस्था थी। लेकिन इस सीरीज से किसी साथी खिलाड़ी के सिर में चोट लगने पर उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारने की व्यवस्था आईसीसी ने की है। यह खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी भी कर सकता है। इसी नियम के तहत मार्नस लाबुशेन को बल्‍लेबाजी का मौका मिला। अपने छठे टेस्ट मैच में उतरे लाबुशेन ने ये जिम्मेदारी बखूबी निभाई और ऑस्ट्रेलिया जब 267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष कर रहा था तब उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक 59 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने आखिर में छह विकेट पर 154 रन बनाकर मैच ड्रा कराया।

Story first published: Tuesday, August 20, 2019, 12:43 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+