ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड को 64 रनों से दी मात

नई दिल्ली : आईसीसी विश्व कप 2019 के 32वें मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 64 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आस्ट्रेलिया की यह 7 मैचों में छठी जीत रही, इसी के साथ कंगारूओं ने 12 अंको के साथ सेमीफाइनल की टिकट कटवाई। वहीं मेजबान इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके 7 मैचों में 3 हार के साथ 8 अंक हैं। इंग्लैंड को बचे अपने आखिरी 2 मैच हर हाल में जीतने होंगे। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड टीम 221 रनों पर ढेर हो गई। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 45 रन देकर 5 विकेट निकाले।

इसके पहले आरोन फिंच के शतक की बदाैलत ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर मेजबान इंग्लैंड के सामने 286 रनों का लक्ष्य रखा। फिंच ने 116 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा डेविड वाॅर्नर ने 61 गेंदों में 53 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 23, स्टीवन स्मिथ ने 38 व ग्लेन मैक्सवेल ने 12 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवरों में विकेटीकपर एलेक्स केरी ने नाबाद 88 रनों की पारी खेल सम्मानजनक स्कोर पहुंचाया। क्रिस वोक्स ने 2 विकेट लिए। इनके अलावा जोफ्रा आर्डर, मार्क वुड, बेन स्टोक्स व मोईन अली को 1-1 विकेट मिला।

1
43675

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
इंग्लैंड-
जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, लियाम प्लंकेट, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (w), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, शॉन मार्श, केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन

Story first published: Tuesday, June 25, 2019, 15:07 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+