Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बड़ा उलट-फेर: बांग्लादेश ने इंग्लैंड को हराकर विश्वकप से किया बाहर

एडिलेड। कहा जाता है कि क्रिकेट में अगर-मगर नहीं होता है और यहां कभी भी बाजी पलट सकती है जिसका साक्षात उदाहरण आज एडिलेड के मैदान पर देखने को मिला जहां बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराकर अंग्रेजों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। यह विश्वकप का अब तक का बहुत बड़ा उलट-फेर है। इस हार के बाद विश्वकप से इंग्लैंड की टीम बाहर हो गई है।

मालूम हो कि सोमवार को ग्रुप दौर के अहम मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 276 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बेहद ही खराब खेल का परिचय दिया और उसकी पूरी टीम मात्र 260 रनों पर ही ढेर हो गई। इस जीत के बाद बांग्लादेश क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका मुकाबला अब टीम इंडिया से होगा।

बांग्ला टाइगर्स के आगे अंग्रेज हुए टांय..टांय फिस्स

आपको बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश ने महमुदुल्लाह (103) के करियर के पहले शतक और मुशफिकुर रहीम (89) के साथ पांचवें विकेट के लिए उनकी 141 रनों की रिकार्ड साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड के सामने 276 रनों का लक्ष्य रखा था। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 275 रन बनाए। विश्व कप में बांग्लादेश के लिए पहला शतक लगाने वाले महमुदुल्लाह ने 138 गेंदों का सामना कर सात चौके और दो छक्के लगाए, जबकि रहीम ने 77 गेंदों की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। यह इंग्लैंड के खिलाफ बांग्लादेश का अब तक का सर्वोच्च योग था जो कि आज ऐतिहासिक साबित हुआ।

लीजिये अब कोहली के बर्ताव पर दिग्गज भी उंगली उठाने लगे

अब बांग्लादेश को अपना आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड से और इंग्लैंड को स्कॉटलैंड से खेलना है। इंग्लैंड टीम इस तरह से विश्वकप से आउट होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+