For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

England vs India, 1st T20: केएल राहुल का तूफानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा

मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। जहां भारत ने पहले ही मैच में 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई खासा बदलाव नहीं हुए। उमेश यादव को जरूर मौका मिला।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को ओपनर्स जेसन रॉय (30) और जोस बटलर ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने केवल 29 गेंदों में स्कोर पर 50 रन टांग दिए। हालाकि उमेश यादव ने 5वें ओवर की अंतिम गेंद पर रॉय को क्लीन बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाए। लेकिन उसके बाद जोस बलर ने अपनी फॉर्म जारी रखी।

उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। टीम इंडिया के खिलाफ 11वें मैच में बटलर ने पहली फिफ्टी जमाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज 29 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से पचासा पूरा किया। हालांकि एक छोर से बटलर तेजी से रन बनाते रहे लेकिन दूसरे छोर से एलेक्स हेल्स (8) सस्ते में निपट गए। कुलदीप यादव ने हेल्स को क्लीन बोल्ड किया।

इसके बाद फिर कुलदीप यादव इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। उन्होंने पारी के 14वें ओवर में तीन विकेट झटके। उन्होंने सबसे पहले इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन (7) को डीप मिडविकेट पर कप्तान कोहली के हाथों कैच कराया। फिर तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो जबकि चौथी गेंद पर जो रूट को धोनी से स्टंपिंग कराया। फिर कुलदीप ने इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर जोस बटलर को लांगऑन पर कोहली के हाथों कैच आउट कराकर अपना पांचवां शिकार किया।

कुलदीप यादव विश्व के दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए एक पारी में पांच विकेट झटके। हार्दिक पांड्या ने मोइन अली (6) के रूप में इंग्लैंड को छठा झटका दिया। हालांकि आखिरी में डेविड विली ने तेज तर्रार पारी खेलकर इग्लैंड को 159 के स्कोर पर पहुंचाया। इंग्लैंड निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बना सकी।

जीत के लिए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से रौंद दिया। हालांकि भारत के लिए शुरुआत थोड़ी अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में शिखर धवन 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उसके बाद कोहली की जगह बैटिंग करने आए केएल राहुल ने समां बांध दिया। राहुल ने तूफानी अंदाज में अंग्रेजों की धज्जियां उड़ा दीं।

ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी हुई। हाालंकि रोहित शर्मा 30 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उसके बाद बैटिंग के लिए आए कप्तान कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और केएल राहुल को स्ट्राइक देते गए। राहुल ने 53 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल करियर का अपना दूसरा शतक जड़ा। वे भारत की तरफ से दो टी20 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के साथ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत ने 18.2 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मोईन अली के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाकर काम तमाम कर दिया। अंत में केएल राहुल 54 गेंदों में 10 चौके 5 छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे और कोहली 22 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया है।


यहां पढ़ें LIVE CRICKET SCORE:-

1
42368

भारतीय पारी-

  • केएल राहुल का तूफानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा
  • भारत का दूसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आउट। राहुल के साथ की 123 रनों की साझेदारी
  • केएल राहुल ने 27 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/1
  • राहुल की तूफानी पारी, भारत का स्कोर 50 के पार। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/1
  • पहले ही ओवर में भारत को लगा झटका, शिखर धवन 4 रन बनाकर बोल्ड। पहले ओवर की 5वीं गेंद पर डेविड विली ने किया बोल्ड
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया, धवन-रोहित क्रीज पर

इंग्लैंड की पारी-

  • 149 के स्कोर पर इंग्लैंड का 8वां विकेट गिरा, जोर्डन बने उमेश का शिकार
  • कुलदीप यादव ने झटका पांचवा विकेट, 141 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा 7वां झटका। जोस बटलर 46 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट।
  • 117 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा, अली 6 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट।
  • एक के बाद एक कुलदीप ने झटका चौथा विकेट, 107 के स्कोर जो रूट भी 0 पर आउट स्टंप आउट। 13.5 ओवर के बाद इंग्लैंड 108/5
  • 107 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड को दिया चौथा झटका, बैरिस्टो 0 पर आउट
  • कुलदीप ने झटका दूसरा विकेट, 106 के स्कोर पर इयॉन मोर्गन 7 रन बनाकर आउट
  • 95 के स्कोर पर कुलदीप ने दिया इंग्लैंड को दूसरा झटका, हेल्स (18 गेंदों में 8 रन) को किया बोल्ड।
  • जोस बटलर की तूफानी फिफ्टी, बड़े स्कोर की तरफ इंग्लैंड। 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 95/1
  • 50 के स्कोर पर उमेश यादव ने दिलाई भारत को पहली सफलता, रॉय 20 गेंदों में 30 रन बनाकर बोल्ड। 5 ओवर के बाद इंग्लैंड 50/1
  • बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड, जैसन रॉय, जोस बटलर क्रीज पर
  • भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
  • भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, लोकेश राहुल, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।
  • इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (कीपर), एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, डेविड विली, आदिल रशीद, क्रिस जॉर्डन, लिआम प्लंकेट।

Story first published: Wednesday, July 4, 2018, 1:35 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+